पीएम मोदी को श्रीलंका के 'खास मित्र' से मिला नायाब तोहफा

Webdunia
रविवार, 9 जून 2019 (17:14 IST)
कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘खास मित्र’ श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना से समाधि की मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमा की प्रतिकृति उपहार में मिली। दोनों नेताओं ने रविवार को यहां मुलाकात की थी।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि समाधि बुद्ध की प्रतिमा की यह प्रतिकृति सफेद सागवान का इस्तेमाल कर हाथ से बनाई गई है। इस श्रेष्ठ कृति को पूरा करने में लगभग दो साल लगे। प्रतिमा में बुद्ध जिस मुद्रा में हैं, उसे ध्यान मुद्रा के तौर पर जाना जाता है। 
 
ट्वीट में कहा गया है कि एक खास मित्र से एक खास उपहार मिला है। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समाधि बुद्ध की प्रतिमा दी है। इसे अनुराधापुर युग की सबसे उत्कृष्ट कृतियों में से एक माना जाता है। मूल प्रतिमा चौथी और सातवीं ईसवी के बीच बनाई गई थी। 
 
मोदी एक दिवसीय यात्रा पर रविवार को श्रीलंका पहुंचे और उन्होंने सिरीसेना से मुलाकात की तथा आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
 
बाद में राष्ट्रपति आवास में मोदी का रस्मी स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना भी मौजूद थे। सिरिसेना हाथ में छाता लिए दिखाई दिए। छाते से वे खुद को और प्रधानमंत्री मोदी को बारिश से बचा रहे थे।
 
द्वीपीय देश में अप्रैल में ईस्टर के दिन हुए बड़े आतंकवादी हमले के बाद श्रीलंका की यात्रा करने वाले मोदी पहले विदेशी नेता हैं। इन हमलों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे। हमलों के मद्देनजर मोदी की इस यात्रा को श्रीलंका के साथ एकजुटता से खड़े रहने के भारत के संकेत के रूप में माना जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

अगला लेख