Hanuman Chalisa

BRICS सम्मेलन में मोदी बोले, आतंकवाद से अर्थव्यवस्था को 1,000 अरब डॉलर का नुकसान

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (21:07 IST)
ब्रासीलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आतंकवाद का मुद्दा उठाया और कहा कि इस समस्या के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को 1,000 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
 
ब्रासीलिया के ऐतिहासिक इतामराती पैलेस में ब्रिक्स पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आतंकवाद विकास, शांति और समृद्धि के लिये सबसे बड़ा खतरा है। इस मौके पर ब्राजील, चीन, रूस और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मौजूद थे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ अनुमानों के अनुसार आतंकवाद के कारण विकासशील देशों की आर्थिक वृद्धि 1.5 प्रतिशत प्रभावित हुई है...इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था 1,000 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि विश्व की आर्थिक वृद्धि में ब्रिक्स देशों का हिस्सा 50% है। विश्व में मंदी के बावजूद, ब्रिक्स देशों ने आर्थिक विकास को गति दी, करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला और टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में नई सफलताएं हासिल कीं।
 
उन्होंने कहा कि वीजा, social security agreement और qualifications के mutual recognition से हम पाँच देशों के लोगों को परस्पर यात्रा और काम के लिए और अनुकूल माहौल मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख