पीएम मोदी ने पाक राष्ट्रपति से मिलाया हाथ, 2016 में उरी हमले के बाद से दोनों देशों में तनाव

Webdunia
रविवार, 10 जून 2018 (13:44 IST)
चिंगदाओ। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन के साथ हाथ मिलाए और संक्षिप्त बातचीत की। 
 
दोनों नेता 18 वें एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए चीन में हैं। आठ सदस्यीय इस संगठन में सदस्य देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए। 
 
मोदी अन्य एससीओ देशों के नेताओं के साथ कम से कम छह द्विपक्षीय बैठकें कर चुके हैं लेकिन मोदी और हुसैन के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक नहीं हुई है। 
 
दरअसल 2016 में उरी में सैन्य अड्डे में पाकिस्तानी आंतकवादी संगठन के हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव आ गया था। इसके बाद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा जासूसी के जुर्म में मौत की सजा सुनाए जाने से संबंध और बिगड़ गए हैं। 
 
भारत ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 2016 में इस्लाबाद में हो रहे 19वें सार्क सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया था। भारत का कहना है कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख