स्पेन के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, कहा...

Webdunia
बुधवार, 31 मई 2017 (14:36 IST)
मैड्रिड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्पेन के राष्ट्रपति मरियानो राजोए से मुलाकात की और उन्हें कहा कि भारत और स्पेन को प्रभावित करने वाले आतंकवाद से लड़ने के लिए दोनों देशों को द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करना चाहिए।
 
मोदी ने मोनक्लोआ पैलेस में राजोए से आज सुबह मुलाकात की। स्पेन की यात्रा के दौरान यह उनकी पहली मुलाकात है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने इस बैठक को बहुआयामी संबंध के लिए एक ताजा प्रोत्साहन बताया।
 
मोदी ने राजोए के साथ निजी बातचीत में आतंकवाद से लड़ने में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम दोनों के ही देशों ने सुरक्षा संबंधी चुनौती का सामना किया है।
 
स्पेन में हाल ही में आई एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया कि इस्लामिक स्टेट समूह स्पेनिश में अपनी सामग्री प्रकाशित करता रहा है, जिसका अर्थ यह है कि हमारे देश में रहने वाले चरमपंथियों पर उसका प्रभाव बढ़ने के खतरे में वृद्धि हुई है। 
 
प्रधानमंत्री ने स्पेन के अपने समकक्ष की सराहना करते हुए कहा कि राजोए के नेतृत्व में देश में ऐसे आर्थिक सुधार हुए हैं, जो मेरी सरकार के लिए भी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे, स्मार्ट सिटी और अवसंरचना क्षेत्र भारत के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं और भारत की इन जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पेन के पास पर्याप्त कौशल और महारथ है।
 
मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात का यकीन है कि उनकी स्पेन यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को एक नई गति देगी। वर्ष 1988 के बाद मोदी स्पेन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख