PM मोदी 2 दिन की यात्रा पर पहुंचे मिस्र, इन मुद्दों पर राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी से होगी चर्चा

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (19:50 IST)
काहिरा। pm modi reached egypt on a 2  day visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में अमेरिका से शनिवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मिस्र पहुंचे, जहां वह राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी से द्विपक्षीय विषयों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
 
प्रधानमंत्री का वॉशिंगटन से काहिरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया, उन्होंने हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
 
मोदी की यह मिस्र की पहली यात्रा है और वे 1997 के बाद पश्चिम एशियाई देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। श्री मोदी राष्ट्रपति अल-सीसी के निमंत्रण पर काहिरा आये हुए हैं। उनके स्वागत के लिए मुस्तफा कमाल मदबूली और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
राष्ट्रपति अल-सीसी इस वर्ष नयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे।  मोदी अल-सीसी से शनिवार को मिलेंगे और दोनों नेताओं के बीच दोनों प्रमुख देशों के बीच सामरिक संबंधों को नयी गति देने के संबंध में व्यापक बातचीत होने की संभावना है। मिस्र एक समय भारत के साथ गुटनिरपेक्ष सम्मेलन आंदोलन के प्रमुख सदस्य देशों में शामिल था।
<

اشكر رئيس الوزراء معالي مصطفى مدبولي على اللفته الخاصه بالترحيب بي في المطار. اتمنى ان تزدهر العلاقات الهندية المصرية بما يحقق النفع لشعبي امتينا. pic.twitter.com/G8rWaf3AdY

— Narendra Modi (@narendramodi) June 24, 2023 >
मोदी शनिवार को मिस्र के प्रधानमंत्री मदबूली के साथ गोलमेज बैठक करेंगे और आज ही वे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे। उनका मिस्र के मुख्य इमाम डॉ. शावकी इब्राहीम अब्दुल-करीम अल्लाम से मुलाकात का कार्यक्रम है। वह मिस्र के विभिन्न क्षेत्र के कुछ विद्वानों और विचारकों से भी मिलेंगे।
 
इस यात्रा के दौरान मोदी हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक जाने वाले हैं। यह स्मारक प्रथम युद्ध के दौरान मिस्र के मोर्चें पर तत्कालीन ब्रिटिश सेना में कार्यरत 3799 वीरगति को प्राप्त भारतीय सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रमंडल द्वारा स्थापित किया गया है। 
 
मोदी ग्यारहवीं शताब्दी की प्रसिद्ध अल हकीम मस्जिद का भी भ्रमण करेंगे। इस मस्जिद का पुनरुद्धार दाऊदी बोहरा समुदाय के सहयोग से किया गया है। मोदी काहिरा प्रवास में वहां रह रहे भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

हाथरस हादसे में 121 की मौत, क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

संकल्प पूरा होने पर बिहार के डिप्टी सीएम ने अयोध्या में उतारी पगड़ी, सिर मुंडवाया

live : हाथरस पहुंचे CM योगी, अखिलेश ने उठाए सवाल

आधुनिक भोले बाबा के दानदाता कौन हैं? हादसे के बाद उभरते कुछ सवाल!

मतदान से पहले बोले ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, कहा ऐसा कुछ न करें जिससे पछताना पड़े

अगला लेख
More