अब अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे मोदी

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016 (08:27 IST)
वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की उनकी यात्रा के दौरान आठ जून को अमेरिकी कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने का न्योता दिया गया है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर पॉल रियान ने यह जानकारी दी।

रियान ने कहा कि अमेरिका और भारत की दोस्ती दुनिया के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थिरता का स्तंभ है। उन्होंने कहा कि यह संबोधन दुनिया के सर्वाधिक जनसंख्या वाले लोकतंत्र के निर्वाचित नेता की तरफ से यह सुनने का विशेष अवसर होगा कि हमारे दोनों देश अपने साझा मूल्यों को बढ़ावा देने तथा समृद्धि को बढ़ाने के लिए मिलकर कैसे काम कर सकते हैं। हम आठ जून को प्रधानमंत्री मोदी का यूएस कैपिटल में स्वागत करने को लेकर आशान्वित हैं।

राष्ट्रपति बराक ओबामा जब परमाणु शिखर-सम्मेलन के लिए यहां आए थे तो उन्होंने मोदी को द्विपक्षीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले भारत के पांचवें प्रधानमंत्री होंगे और 2005 के बाद से वह ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (19 जुलाई, 2005), अटल बिहारी वाजपेयी (14 सितंबर, 2000), पी वी नरसिंह राव (18 मई, 1994) और राजीव गांधी (13 जुलाई, 1985) अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित कर चुके हैं।

फ्रांस के मरकिस डि लाफायेटे के साथ कांग्रेस में विदेशी नेताओं और मेहमानों के संबोधन की परंपरा शुरू हुई, जिन्होंने 10 दिसंबर, 1824 को हाउस चैंबर को संबोधित किया था।

न्यू अमेरिका में रहने वाले विद्वान और हार्वड यूनिवर्सिटी में बेफर सेंटर्स इंडिया एंड साउथ एशिया कार्यक्रम से जुड़े रोनक डी देसाई ने कहा कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय उनके प्रति रही अमेरिकी नीति को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने का आमंत्रण महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति ओबामा के पद पर रहने के दौरान मोदी की यह उनसे अंतिम आधिकारिक मुलाकात हो सकती है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख