PM मोदी को मिलेगा एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान, वैश्विक ऊर्जा व पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से होंगे सम्मानित

Webdunia
शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (10:05 IST)
वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अगले सप्ताह वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में 'सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व' पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री 'सेरावीक कॉन्फ्रेंस-2021' को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन डिजिटल तरीके से 1 से 5 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक 'आईएचएस मार्किट' ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: योगगुरु बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी को क्यों बताया युगपुरुष
इस सम्मेलन के नामी वक्ताओं में पर्यावरण के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी कि बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन' के सह अध्यक्ष और 'ब्रेकथ्रू इनर्जी बिल गेट्स' के संस्थापक और सऊदी अरामको के अध्यक्ष एवं सीईओ अमीन नासेर होंगे।
ALSO READ: मोदी का पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का सपना 2025 तक हो सकेगा पूरा?
'आईएचएस मार्किट' के उपाध्यक्ष और कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डेनियल येरगिन ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की भूमिका पर दृष्टिकोण जानने के लिए उत्सुक हैं। देश की तथा पूरी दुनिया की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भारत के नेतृत्व का विस्तार करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री को 'सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित करते हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं।
ALSO READ: पीएम मोदी ने की अनुपम खेर की किताब की तारीफ, लेटर लिख बोले- इसका टाइटल पढ़ा तो मुझे लगा...
उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास, गरीबी घटाना और नए ऊर्जा भविष्य के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के एक केंद्र के तौर पर उभरा है और वैश्विक ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित करते हुए अच्छे भविष्य के लिए जलवायु परिवर्तन संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उसका नेतृत्व महत्वपूर्ण है। वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ऊर्जा उद्योग के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी, नीति निर्माता, प्रौद्योगिकी, आर्थिक और उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोग और ऊर्जा प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषकर्ता हिस्सा लेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

भूपेश बघेल के बेटे के घर ED की रेड, क्या करते हैं चैतन्य बघेल, क्यों गर्मा गई छत्तीसगढ़ की सियासत

GST अधिकारियों ने पकड़ी 1.95 लाख करोड़ रुपए की कर चोरी, अप्रैल-जनवरी के दौरान 25397 मामले आए सामने

महाराष्ट्र का बजट, लाडकी बहिनों के लिए 36000 करोड़ रुपए

PhD छात्रों के लिए खुशखबरी, IIIT दिल्ली ने बढ़ाई फेलोशिप, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

होली का रंग और जुमे की नमाज, क्या बोले UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख