पोप लियो ने यूक्रेन में शांति, गाजा संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई का किया आह्वान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 11 मई 2025 (18:34 IST)
Pope Robert Francis News : पोप लियो 14वें ने पोप के रूप में रविवार को अपने पहले आशीर्वचन में यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थाई शांति तथा गाजा में बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता पहुंचाने के साथ तत्काल युद्ध विराम का आह्वान किया। पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स बेसिलिका के बरामदे से कहा, अब कभी युद्ध न हो। अस्सी साल पहले द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति को याद करते हुए लियो ने विश्व में हो रहे अनेक संघर्षों की निंदा करने के लिए पोप रॉबर्ट फ्रांसिस का हवाला दिया और कहा कि यह ‘टुकड़ों-टुकड़ों में तीसरा विश्व युद्ध है।
 
प्रथम अमेरिकी पोप लियो ने यह भी कहा कि रविवार को कई देशों में मातृ दिवस है। उन्होंने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भारी भीड़ जुटी थी। सेंट पीटर्स बेसिलिका की घंटियों के बजने पर लोग जयकारे लगा रहे थे और संगीत की ध्वनि सुनाई दे रही थी।
ALSO READ: Vatican में नए Pope का हुआ चुनाव, रॉबर्ट प्रीवोस्ट बने पहले अमेरिकी पोप
यह पहली बार था जब लियो बरामदे में वापस आए थे। इससे पहले वह बृहस्पतिवार रात को पोप के रूप में अपने उल्लेखनीय निर्वाचन के बाद पहली बार दुनिया के सामने आए थे। वह पोप बनने वाले अमेरिका से पहले शख्स हैं। उस समय भी उन्होंने शांति का संदेश दिया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में 90 डिग्री वाले पुल को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 2 सीई समेत 7 इंजीनियर सस्‍पैंड

5वें साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देंगे ठोस महिला नीति का उपहार

इंदौर बायपास जाम के बीच पहुंचे कलेक्‍टर आशीष सिंह, यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

क्या हैं DPDP Act के प्रावधान, जिसे लेकर पीसीआई और देशभर के पत्रकार संगठनों ने जताई आपत्ति

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

अगला लेख