भारत का चीन की टॉप 20 कंपनियों से 22 अरब डॉलर का करार

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2015 (10:19 IST)
शंघाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन दौरे के तीसरे और आखिरी दिन चीन के टॉप 20 कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की और उनसे मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने की अपील की। इस दौरान भारत और चीनी कंपनियों ने 22 अरब डॉलर के 21 व्यावसायिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए। अब तक 45 करार हो चुके हैं। भारत के लिए इसे सबसे बड़ा करार माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि वीप्रो, अदाणी, भारती, जीएमआर सहित भारतीय की कई कंपनियों से चीन की कंपनियों ने करार किया।
 
चीनी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात के दौरान चीनी कंपनी अली बाबा के मालिक जैक मा के अलावा अन्य 20 कंपनियों के सीईओ भी मौजूद थे। 
 
इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों की कंपनियों के बीच 22 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करार हुआ। मोदी चीनी कंपनियों के सीईओ को 'मेक इन इंडिया' का संदेश दिया। चीनी कंपनियों के कारोबारियों के साथ मुलाकात के दौरान मोदी ने उन्हें भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
 
इसके बाद भारत-चीन बिजनेस फोरम में नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और चीन के बीच व्यापार से दोनों देशों को फायदा होगा। भारत और चीन दो महान सभ्यताएं हैं जिन्होंने पूरी मानवता को रोशनी दिखाई है। मोदी ने आगे कहा कि हम पूरी दुनिया की एक तिहाई जनसंख्या हैं। और उनके साथ जो प्रतिनिधिमंडल है उसमें बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ी हस्तियां और अधिकारी भी हैं।
 
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी दो सार्वजनिक संबोधन भी करेंगे जिसमें पहला संबोधन फुदान विश्वविद्यालय में और दूसरा संबोधन भारतीय समुदाय के एक स्वागत समारोह में होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर के लिए रवाना हो जाएंगे। वह 18 मई को दक्षिण कोरिया जाएंगे और 19 मई को स्वदेश लौटेंगे।
 
इससे पहले मोदी गुरुवार को शियान पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ शिखर वार्ता की थी। उसके बाद वे बीजिंग के लिए रवाना हो गए, जहां शुक्रवार को चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के साथ व्यापक मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, जानें कब से लागू होगी स्कीम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार