भारत ने दुनिया को ‘बुद्ध’ दिया, ‘युद्ध’ नहीं, ऑस्ट्रिया में बोले PM मोदी

Webdunia
बुधवार, 10 जुलाई 2024 (23:17 IST)
विएना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध दिया है, जिसका अर्थ है कि उसने हमेशा शांति और समृद्धि दी है और देश 21वीं सदी में अपनी भूमिका मजबूत करेगा।
 
वियना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि भारत आज सर्वश्रेष्ठ होने, सबसे उज्ज्वल बनने और सबसे बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है।
 
मोदी ने कहा, ‘‘हम हजारों वर्षों से अपना ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करते रहे हैं। हमने दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध दिया है। भारत ने हमेशा शांति और समृद्धि दी है और इसलिए भारत 21वीं सदी में अपनी भूमिका को और मजबूत करने जा रहा है।’’
 
मोदी एक दिन पहले मॉस्को से यहां पहुंचे। उन्होंने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता के दौरान यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के महत्व पर प्रकाश डाला था।
 
ऑस्ट्रिया की अपनी पहली यात्रा को ‘‘सार्थक’’ बताते हुए मोदी ने कहा कि 41 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस देश की यात्रा पर आया है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह लंबा इंतजार एक ऐतिहासिक अवसर पर समाप्त हुआ है। भारत और ऑस्ट्रिया अपनी दोस्ती के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।’’
 
उन्होंने ‘‘मोदी, मोदी’’ के नारों के बीच कहा, ‘‘भौगोलिक दृष्टि से भारत और ऑस्ट्रिया दो अलग-अलग छोर पर हैं, लेकिन हमारे बीच कई समानताएं हैं। लोकतंत्र दोनों देशों को जोड़ता है। स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और कानून के शासन के प्रति सम्मान हमारे साझा मूल्य हैं। हमारे समाज बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी हैं। दोनों देश विविधता का जश्न मनाते हैं और इन मूल्यों को दर्शाने का एक बड़ा माध्यम चुनाव हैं।’’
 
मोदी ने हाल में संपन्न हुए आम चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि 65 करोड़ लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया और इतने बड़े चुनाव के बावजूद चुनावी नतीजे कुछ ही घंटों में घोषित कर दिए गए। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी चुनावी मशीनरी और लोकतंत्र की ताकत है।’’
 
यहां भारतीय दूतावास के अनुसार, ऑस्ट्रिया में 31,000 से अधिक भारतीय रहते हैं। देश में भारतीय छात्रों की संख्या 450 से अधिक है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

23 साल पुराने मामले में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के आदेश, कोर्ट ने कहा- 28 अगस्त को करें पेश

8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP की लिस्ट जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Good News: देश के जलाशयों का भंडारण स्तर 10 साल के औसत से 14 प्रतिशत अधिक

monkeypox को लेकर Delhi AIIMS का प्रोटोकॉल, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Lateral Entry: यह आरक्षण को खत्म करने का पहला कदम था, लेकिन..

सभी देखें

नवीनतम

Framers Protest : किसान आंदोलन को लेकर रवनीत बिट्टू का दावा, विदेशों से फंडिंग, डल्लेवाल बोले- जांच कराएं

यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, किए सभी ड्रोन नष्ट

Badlapur Case : बदलापुर उत्पीड़न मामले पर बवाल जारी, MVA ने किया 24 अगस्त को बंद का ऐलान

योगी ने साधा पीडीए पर निशाना, कहा- कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि नहीं, माफिया के मरने पर मातम

अपनी पार्टी का भाजपा को झटका, सभी 90 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

अगला लेख