प्रधानमंत्री मोदी ने केन्या के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

Webdunia
सोमवार, 11 जुलाई 2016 (15:10 IST)
नैरोबी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत के संबंधों, खासकर आर्थिक रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को केन्या के राष्ट्रपति उहूरू केन्याता के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की।
चार अफ्रीकी देशों की यात्रा पर गए मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण के तहत रविवार को यहां पहुंचे। उन्हें यहां स्टेट हाउस में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि 5 दिन में चौथा स्वागत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नैरोबी में स्टेट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने इससे पहले केन्या के पहले राष्ट्रपति और अफ्रीका की दिग्गज राजनीतिक हस्ती एम जोमो केन्याता को श्रद्धांजलि भी दी।
 
स्वरूप ने कहा कि अफ्रीका के पुत्र और भारत के मित्र को श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री ने केन्या के पहले राष्ट्रपति एम. जोमो केन्याता के स्मारक पर पुष्पहार चढ़ाया। इस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत और केन्या के संबंध समय की कसौटी पर टिके रहे हैं। 
 
दोनों देशों की जनता के आपसी संबंध मजबूत हैं और दोनों देशों ने बीती सदी में उपनिवेशवाद से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी है। यहां पहुंचने से पहले मोदी मोजांबिक, दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया गए थे।
 
अफ्रीका की यात्रा का उद्देश्य हाइड्रोकार्बन, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कृषि एवं खाद्यान्न के क्षेत्रों में सहयोग गहरा करना है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, 10 से 12 यात्री ट्रेन से गिरे

Delhi : ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, 2 लोगों की मौत

Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 77 नए मामले, देशभर में एक्टिव केस 6 हजार के पार

भगदड़ की घटना से दुखी हूं, क्रिकेट स्टेडियम से मेरा कोई लेना-देना नहीं : सिद्धारमैया

हनीमून, हत्या और सोनम की बेवफाई, भाड़े के हत्यारों से क्यों कराया पति का मर्डर?

अगला लेख