Festival Posters

प्रिंस हैरी और मेगन शाही भूमिकाओं से हटे, महारानी से भी नहीं की बात

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (23:36 IST)
लंदन। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने अपनी इस योजना के ऐलान से पूरे देश को चौंका दिया कि ब्रिटेन और अमेरिका के बीच अपना समय बिताने के लिए खुद को शाही भूमिका से अलग कर रहे हैं।
 
दोनों ने महारानी से सलाह मशविरा किए बिना यह घोषणा की है जिसे ब्रिटेन के शाही खानदान के भीतर बिखराव के रूप में देखा जा रहा है।
 
बुधवार की रात को एक अभूतपूर्व बयान जारी कर दंपति ने अपनी मौजूदा भूमिकाओं से पीछे हटने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे अपने आठ महीने के बेटे आर्ची के साथ ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका में समय बिताने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।
 
बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा, 'हम शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका से हट कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं और इस दौरान महारानी को हमारा पूरा सहयोग मिलता रहेगा।'
 
बयान में कहा गया, 'इस भौगौलिक संतुलन से हम अपने बेटे को शाही परंपरा का सम्मान करते हुए पालने में समक्ष होंगे। इससे हमारे परिवार को हमारे नए धर्मार्थ संगठन की स्थापना समेत नया अध्याय शुरू करने पर ध्यान केंद्रित करने का समय मिलेगा।'
 
दंपति की इस घोषणा से ऐसा लगता है कि हैरी की 93 वर्षीय दादी मां महारानी ऐलिजाबेथ को बहुत हैरानी हुई है। उनकी इस घोषणा को आनलाइन प्लेटफार्म पर 'मैग्जिट' करार दिया गया। हालांकि इस घोषणा को ‘निजी’ बताया गया है जिसका अनुमोदन अभी तक शाही महल ने नहीं किया है।
 
इसके जवाब में बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, 'डयूक और डचेज ऑफ ससेक्स के साथ बातचीत शुरूआती चरण में है। हम अलग रास्ता चुनने की उनकी इच्छा को समझते हैं। लेकिन ये पेचीदा मसले हैं जिन्हें सुलझाने में समय लगेगा।'
 
बीबीसी के अनुसार, दंपति की इस घोषणा के बारे में शाही महल अंधेरे में था और दंपति ने इस अभूतपूर्व बयान को जारी करने से पहले शाही परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशविरा नहीं किया।
 
उल्लेखनीय है कि 35 वर्षीय प्रिंस हैरी ने मई 2018 में अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल से विवाह किया था और मई 2018 में आर्ची पैदा हुआ। साल 2019 दोनों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा था। उस समय दोनों ने एक टेलीविजन डाक्टयूमेंट्री में अपनी भूमिकाओं पर मीडिया की रिपोर्टो पर नाराजगी जाहिर की थी और ब्रिटिश टेबलायड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया था।
 
इसके साथ ही पिछले दो साल से दोनों डचेज आफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन के जन्मदिन समारोहों में भी शामिल नहीं हुए थे। इससे इन अफवाहों को हवा मिली कि शाही परिवार में प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी यानि दोनों भाइयों में अनबन चल रही है।
 
इस समय शाही दंपति का सभी प्रकार का खर्चा ब्रिटेन के करदाताओं के स्वायत्त कोष द्वारा उठाया जाता है। हैरी के पास कुछ निजी धनराशि है जो उनके लिए उनकी दिवंगत मां डायना छोड़ गई थीं। लेकिन उन्हें अपने जीवनयापन के लिए अपने पिता प्रिंस चार्ल्स और साथ ही सरकारी कोष से सहायता मिलती है।
 
मौजूदा भूमिका में शाही दंपति पर किसी भी तरह से धन कमाने पर प्रतिबंध है लेकिन शाही भूमिका छोड़ने के बाद वे पूर्णकालिक नौकरी कर सकेंगे। लेकिन बाद में भी विदेश दौरों के दौरान उनकी यात्रा का खर्च स्वायत्त कोष और मेजबान देश द्वारा उठाया जाएगा।
 
शाही मामलों के इतिहासकार प्रोफेसर केट विलियम्स का कहना है कि हैरी और मेगन के लिए सामान्य जिंदगी जीना ‘मुश्किल’ होगा क्योंकि इस कदम के बाद मीडिया की नजरें उन पर गहरी हो जाएंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नीतीश बाबू की मानसिक स्थिति दयनीय, RJD ने कहा- 100% संघी हो चुके हैं

देश के किस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, सरकार ने दी जानकारी

नितिन नबीन को कितनी सैलरी मिलेगी, अध्यक्ष बनने के क्या सुविधाएं देती है BJP

आईफोन 16 प्रो को 70,000 से कम में खरीदने का मौका, जानिए क्या हैं ऑफर्स

मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर संसद में बवाल, क्या है भाजपा नेताओं की मांग?

सभी देखें

नवीनतम

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरीया को गोली मार कर हत्या

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपियों के खिलाफ 1,597 पन्नों की चार्जशीट, LeT और TRF भी शामिल

मुख्यमंत्री योगी से मिले टाटा संस के चेयरमैन, यूपी में एआई सिटी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और हाई-टेक निवेश पर बनी सहमति

CM रेखा गुप्ता के स्टेडियम में प्रवेश करते ही AQI, AQI के नारे लगे

उन्नत खेती की राह पर यूपी, नवाचार से बढ़ रही किसानों की समृद्धि

अगला लेख