Hanuman Chalisa

कोर्ट में प्रायवेट पार्ट दिखाकर बरी हुआ रेप का आरोपी...

Webdunia
सोमवार, 28 मई 2018 (15:38 IST)
एक युवक ने बलात्‍कार के आरोप के बचाव में अपना पक्ष रखते हुए अदालत में खुद को निर्दोष साबित करने के लिए जज के सामने अपना प्रायवेट पार्ट ही दिखा दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि कोई इस हद तक भी जा सकता है, लेकिन यह सच है। क्‍यों‍कि आरोपी युवक को अंत में यही तरीका सूझा और वह उस आरोप में बरी भी हो गया।


खबरों के मुताबिक, यह मामला अमेरिका के कनेक्टिकट का है, यहां एक बलात्‍कार के आरोपी डेसमंड जेम्स नामक युवक को इस हफ्ते कोर्ट ने बरी कर दिया, लेकिन खुद को निर्दोष साबित करने के लिए युवक ने जो तरीका अपनाया वह सबको हैरान करने वाला है। दरअसल, इस युवक ने कोर्ट में ही अपनी पैंट खोली और जूरी को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया।

आरोपी के वकील के अनुसार, उनके मुवक्किल के पास खुद को निर्दोष साबित करने के लिए यही एक तरीका था। युवक पर साल 2012 में एक महिला का बलात्कार करने का आरोप था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि जिस आदमी ने उसका बलात्‍कार किया, वह एक अश्वेत था, जिसके प्राइवेट पार्ट का रंग शेष शरीर की तुलना में हल्का था। साल 2014 में एक न्यूज रिपोर्ट में फोटो देखने के बाद महिला ने डेसमंड जेम्स नाम के शख्स को खुद के बलात्कार का आरोपी बताया था।

वकील के अनुसार, महिला ने आरोपी के प्रायवेट पार्ट के बारे में जो जानकारी दी थी, उनके मुवक्किल का प्राइवेट पार्ट उससे मेल नहीं खाता। सुनवाई के दौरान वकील ने आरोपी युवक के प्रायवेट पार्ट की कुछ तस्वीरें दिखाकर यह साबित करने की योजना बनाई कि वह आरोपी नहीं है। लेकिन दुर्भाग्य से फोटो में फ्लैश की वजह से सब खराब हो गया।

बाद में सुनवाई शुरू होने पर 6 सदस्यों वाली जूरी को पहले इस बारे में जानकारी दी गई। फिर आरोपी जेम्स को जूरी के सामने पेश किया गया। यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ 3 से 5 सेकंड की थी। हालांकि जेम्स अब तक रिहा नहीं हुआ, क्‍योंकि वह बीते साल एक घर में जबरन घुसकर 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का दोषी करार हुआ और फिलहाल 65 साल की जेल की सजा काट रहा है।

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख