यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत बनीं प्रियंका चोपड़ा

Webdunia
मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (14:04 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के नए वैश्विक सद्भावना दूत के रूप में नियुक्त किया गया है। अभिनेत्री ने दुनिया विश्व से उत्पीड़ित बच्चों की सामूहिक आवाज बनने और आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।
 
संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार रात यहां सितारों से भरे एक समारोह में फुटबॉलर डेविड बेकहम और 12 वर्षीय ब्रितानवी अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन ने यूनिसेफ के नए वैश्विक सद्भावना दूत के रूप में प्रियंका चोपड़ा को नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
 
प्रियंका ने समारोह में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजनयिकों, यूनिसेफ के सद्भावना दूतों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी इच्छा है कि बच्चे स्वतंत्र रहें। उन्हें सोचने की, जीवन को जीने की स्वतंत्रता हो।
 
उन्होंने कहा कि इंसान ने जीवन के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है लेकिन अभी भी दुनिया में बच्चे हिंसा, र्दुव्‍यवहार और शोषण से असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के उत्पीड़ित बच्चों की सामूहिक आवाज बनने के लिए आपसे आज हमसे जुड़ने का आग्रह करते हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारत पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी का रूस दौरा रद्द

मेर्ज होंगे जर्मनी के चांसलर, मध्य और वामपंथी पार्टी ने जर्मन गठबंधन समझौते को दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, डिजिटल पहुंच जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग

कांग्रेस का मोदी पर नए तरीके से निशाना, जारी किया 2008 का एक विज्ञापन

LOC पर राफेल की गड़गड़ाहट से रातभर सहमे रहे पाकिस्तानी जनरल, हमले के डर से नींद हराम

अगला लेख