भारत से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका योशीकावा बनीं मिस जापान

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2016 (08:00 IST)
टोक्यो। भारत से ताल्लुक रखने वाली और हाथियों को प्रशिक्षण देने का लाइसेंस रखने वाली प्रियंका योशीकावा को मिस जापान का ताज पहनाया गया। इससे जापान में नस्ली समानता की एक नई बहस छिड़ गई है।
 
अरियाना मियामोतो के जापान का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रथम अश्वेत महिला बनने और आलोचनाओं का सामना करने के साल भर बाद प्रियंका योशीकावा को यह ताजा पहनाया गया है।
 
इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड करने लगा कि मिस यूनीवर्स जापान को पूरी तरह से जापानी होना चाहिए न कि ‘आधा’। इस शब्द का इस्तेमाल मिश्रित नस्ल को लेकर किया जाता है।
 
योशीकावा ने एक साक्षात्कार में कहा कि अरियाना से पहले मिश्रित नस्ल की लड़कियां जापान का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती थी। बॉलीवुड अदाकारा की तरह दिखने को लेकर उन्हें इस खिताब को जीतने में मदद मिली।
 
उनका जन्म तोक्यो में हुआ था। उनके पिता भारतीय हैं जबकि मां जापानी हैं। उन्होंने जापान में नस्ली पूर्वाग्रह के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है।
 
उन्होंने कहा, 'हम जापानी हैं। हां, मैं आधी भारतीय हूं और लोग मुझसे मेरी नस्ली शुद्धता के बारे में पूछते हैं..हां, मेरे पिता भारतीय हैं और मुझे इस पर गर्व है, मुझे गर्व है कि मेरे अंदर भारतीयता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जापानी नहीं हूं।'
 
धाराप्रवाह जापानी और अंग्रेजी बोलने वाली योशीकावा अब दिसंबर में वाशिंगटन में होने वाले मिस वर्ल्ड खिताब के लिए जाएंगी। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 
Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अश्विनी वैष्णव ने बताया, कब मिलेगी भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप?

24वीं बार दागी गई ट्रंप मिसाइल, कांग्रेस ने पीएम मोदी से की यह मांग

पाकिस्तान ने आतंकी नेटवर्क ध्वस्त होने का किया दावा, पहलगाम हमले से लश्कर का संबंध होने से इंकार

LIVE: प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्ष को डराना नामुमकिन, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बघेल के साथ

Weather Update: बिहार और यूपी में उफनाईं नदियां, IMD का इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख