ट्रंप के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Webdunia
रविवार, 22 जनवरी 2017 (10:41 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में न सिर्फ अमेरिका में बल्कि पूरे यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कई शहरों में महिलाएं एकजुट होकर प्रदर्शन कर रही हैं। 
 
ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के 1 दिन बाद शनिवार को भी प्रदर्शन होते रहे। राजधानी वॉशिंगटन डीसी के अलावा ट्रंप के भेदभावपूर्ण बयान के खिलाफ सिडनी, लंदन, बर्लिन, टोकियो, पेरिस, स्टॉकहोम और लगभग सभी जगह प्रदर्शन होते रहे। यह प्रदर्शन ट्रंप के शपथ ग्रहण के समय से ही होता रहा। 
 
बाल्टीमोर की 41 वर्षीय रेस्तरां मालकिन लेक्सी मिलानी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हमारे अधिकारों का सम्मान किया जाए। सभी लोग हमारे अधिकारों के लिए कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं और राष्ट्रपति ट्रंप इसका सम्मान नहीं करते हैं।
 
ओहियो के 68 वर्षीय मनोविज्ञानी जेस्से कार्लोक ने कहा कि जब ट्रंप राष्ट्रपति चुने गए तो मैंने निर्णय लिया कि मुझे उनके खिलाफ सक्रिय होने की जरूरत है। मैं देश को 60 और 70 के दशक में नहीं ले जाने देना चाहता हूं।
 
वॉशिंगटन में इस रैली में महिलाएं, पुरुषों के साथ मिलकर ट्रंप के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही थीं। रैली आयोजक ने बताया कि इस रैली में सैकड़ों से हजारों लोग शामिल हुए हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका के मुंह पर पड़ा तमाचा, इजराइल के खिलाफ ईरान ने जंग भी जीती, खामनेई का दावा

CM योगी बोले- पाकिस्तान पर हुआ बृह्मोस और आकाश का परीक्षण, दुनिया के लिए विश्वसनीय बनीं मिसाइल

POCO F7 5G : 7,550mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए Price और Specifications

Yogi सरकार का बड़ा फैसला, विकास अभियान से जुड़ेंगे ट्रांसजेंडर, मिलेगा प्रशिक्षण और लोन

AI का कमाल, Airtel ने 43 दिनों में 10.6 करोड़ से अधिक ग्राहकों को Online Fraud से बचाया

अगला लेख