अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन

Webdunia
शुक्रवार, 11 नवंबर 2016 (11:11 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के कई विभिन्न शहरों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किए।
 
सूत्रों के अनुसार कई लोग 'ट्रंप मेरे राष्ट्रपति नहीं हैं' के नारे लगा रहे हैं। न्यूयॉर्क में हजारों लोगों ने मार्च करते हुए आप्रवासन, समलैंगिकों के अधिकार जैसे मुद्दों पर ट्रंप की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। लॉस एंजिल्स शहर के पुराने इलाकों में भी लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए यातायात बाधित कर दिया।'
 
वॉशिंगटन में प्रदर्शनकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च का आयोजन करने वाले बेन विक्लर ने वहां मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग यहां इसलिए जमा हैं, क्योंकि अंधकार की इस घड़ी में हम अकेले नहीं हैं। शिकागो में भी लोगों ने ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया और 'नो ट्रंप और नो फासिस्ट्स अमेरिका' के नारे लगाए।
 
ट्रंप के खिलाफ गुरुवार को भी अमेरिका के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन हुआ था। राष्ट्रपति बराक ओबामा और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार को जनता से अपील की थी कि वह ट्रंप को नेतृत्व का मौका दें लेकिन इन दोनों की अपील के बावजूद कई शहरों में लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।
 
विरोध प्रदर्शन अधिकतर जगहों पर शांतिपूर्ण रहे लेकिन कैलीफोर्निया में कुछ प्रदर्शनकारियों ने दुकानों की खिड़की तोड़ दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलाडेल्फिया, बोस्टन, बाल्टीमोर सिएटल और सैन फ्रांसिस्को में भी उनके खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। (वार्ता)
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

अगला लेख