ट्रंप की प्रवासी नीति के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन, सड़क पर उतरे हजारों लोग

Webdunia
रविवार, 1 जुलाई 2018 (10:35 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रवासी नीति के खिलाफ हजारों लोगों ने शनिवार को व्हाइट हाउस के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।
 
वॉशिंगटन के पुराने क्षेत्रों में धार्मिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ  मिलकर नारेबाजी की। लोगों ने ट्रंप प्रशासन से बिछड़े हुए परिवारों को एकजुट करने के लिए  विदेशी नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने की इजाजत देने का आग्रह किया। पॉल फ्लोरेस  मार्केस नामक एक 27 वर्षीय प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम एक देश के रूप में एकजुट हैं।
 
न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स के अलावा अमेरिका के अन्य बड़े शहरों में भी लोगों ने एकत्र होकर  शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। ट्रंप प्रशासन की प्रवासी नीति के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन  करने वाले आयोजनकर्ताओं के मुताबिक सेंट्रल वॉशिंगटन में करीब 30 हजार लोग एकत्र हुए।  प्रवासियों के समर्थन में किए गए यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किए गए।
 
मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुए अवैध प्रवासियों को लेकर ट्रंप ने 'जीरो टॉलरेंस' नीति  बनाई थी। इसके तहत वे माता-पिता जिन पर आपराधिक मामले चल रहे थे, उनसे उनके बच्चों  को अलग किया जा रहा था। विवादित प्रवासी नीति के खिलाफ देश के भीतर और बाहर भी  विरोध का सामना कर रहे ट्रंप को झुकना पड़ा था।
 
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रवासियों से संबंधित अपनी विवादित नीति को खत्म करने  के लिए कार्यकारी आदेश जारी किया था, इसके बावजूद 2,000 बच्चे अभी भी अपने माता-पिता  से अलग रह रहे हैं। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान SIR के खिलाफ होगा प्रस्ताव पारित

बर्खास्त कांस्टेबल मुनीर अहमद का पाकिस्तानी लड़की से विवाह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार

अगला लेख