Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस ने किया जंग का ऐलान, कीव समेत कई शहरों में धमाके, पुतिन ने यूक्रेन से हथियार डालने को कहा

हमें फॉलो करें रूस ने किया जंग का ऐलान, कीव समेत कई शहरों में धमाके, पुतिन ने यूक्रेन से हथियार डालने को कहा
, गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (08:42 IST)
मास्को। रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने युक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान करते हुए उसकी सेना से सरेंडर करने को कहा। उन्होंने रूसी सेना को भी सैन्य ऑपरेशन के आदेश दे दिए हैं। कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में धमाके की खबर है। यूक्रेन ने भी सीमा पर 2 लाख सैनिक तैनात कर रखे हैं।

बताया जा रहा है कि रूसी सेना क्रिमिया के रास्ते हमला कर रही है। रूसी राष्‍ट्रपति ने नाटो को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने यूक्रेन का साथ दिया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी। यूक्रेन के सांसदों ने देशव्यापी आपातकाल लगाने के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की के आदेश को मंजूरी दे दी जो गुरुवार से शुरू होकर 30 दिन तक लागू रहेगा।
 
क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्सकी ने कहा कि यूक्रेन सभी प्रारूपों और किसी भी मंच पर रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि युद्ध से दोनों ही पक्षों को भीषण नुकसान होगा।
उन्होंने कहा कि हम ठीक से जानते हैं: हम युद्ध नहीं चाहते हैं: न तो शीत, न ही 'गर्म' और न ही हाइब्रिड। लेकिन अगर हम पर आक्रमण होता है, अगर कोई हमारे देश पर कब्जा जमाने की कोशिश करता है, हमारी आजादी हमसे छीनता है, हमारी और हमारे बच्चों की जिंदगी से खेलता है, तो हम इसे जरूर रोकेंगे।
 
इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि बाइडेन प्रशासन का मानना है कि रूस रात ढलने से पहले यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण कर सकता है। दुर्भाग्यवश रूस ने यूक्रेन की उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमा पर अपनी सेनाओं को तैनात कर दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान की गहलोत सरकार का फैसला, विधायकों को बांटे जाएंगे आईफोन 13