रूसी महिलाएं कम से कम 8 बच्चे पैदा करें, पुतिन ने ऐसा क्यों कहा?

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (23:23 IST)
Putin Urge Female to have 8 Child: एक ओर अपना भारत जनाधिक्य से कराह रहा है तो वहीं दूसरी ओर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने रूसी महिलाओं से कम से कम 8 बच्चे पैदा करने की अपील की। इस अपील के अंतर्गत उन्होंने कहा कि रूसी नागरिक बड़े परिवारों को आदर्श बनाने की राह पर काम करें। रूस वर्तमान में दोतरफा आबादी (population) की कमी से जूझ रहा है- एक तो जन्म दर में गिरावट और दूसरी यूक्रेन से जंग के बीच लगातार सैनिकों का मारा जाना।
 
उन्होंने बीते मंगलवार (28 नवंबर) को वीडियो के माध्यम से मॉस्को में वर्ल्ड रशियन पीपुल्स काउंसिल को संबोधित करते कहा कि आने वाले दशकों में रूसी आबादी को बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना भी लक्ष्य है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे कई जनजातीय समूहों ने 4, 5 या उससे भी अधिक बच्चों वाले मजबूत बहुपीढ़ी वाले परिवार रखने की परंपरा को संरक्षित रखा है।
 
रूसी राष्ट्रपति ने जनसंख्या बढ़ाने के वित्तीय सहायता के साथ-साथ भत्ते और विशेषाधिकार देने की बात भी कही है। उन्होंने कठिन जनसांख्यिकीय चुनौतियों को निपटने की बात कहते कहा कि प्यार, विश्वास और एक ठोस नैतिक आधार पर ही परिवार और बच्चे के जन्म का निर्माण होता है, हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

पीएम 2.5 वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा मौत दिल्ली में, क्या है 10 बड़े शहरों का हाल?

हाथरस के गुनहगार भोले बाबा को क्या बचा रही सियासत?, धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा के दरबार की तरह सियासी दिग्गज लगाते थे हाजिरी

अगला लेख
More