dipawali

ट्रंप के दोगलेपन की पुतिन ने खोली पोल, कहा- ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद रूस के साथ व्यापार बढ़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 अगस्त 2025 (21:08 IST)
Putin exposed Trump on Russia-US trade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कितने दोगले हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। भारत पर 50 फीसदी टैरिफ और पाकिस्तान पर 19 फीसदी टैरिफ लगाकर ट्रंप ने साबित कर दिया है कि वे कभी भी भारत के सगे नहीं हो सकते। वे अपने स्वार्थ के लिए भारत को नुकसान पहुंचाने से भी नहीं चूकेंगे। 
 
अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रंप की पोल खोलकर रख दी है। पुतिन ने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद रूस और अमेरिका के बी‍च द्विपक्षीय व्यापार 20 फीसदी बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका रूस से तेल नहीं खरीदने के लिए भारत पर दबाव बनाता है। इसी के चलते उसने भारत पर 25 प्रतिशत शुरुआती टैरिफ लगाया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया। अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो जाएगा।    
 
दोनों देशों के बीच व्यापार 20 फीसदी बढ़ा : पुतिन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूक्रेन में युद्ध के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार में तेजी से वृद्धि हुई है। डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में रूस और अमेरिका के बीच व्यापार 20 फीसदी तक बढ़ा है। ट्रंप के साथ बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा व्यापार अभी भी कम ही है।
 
उन्होंने कहा कि एनर्जी, डिजिटल उद्योग, हाई-टेक और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग की बड़ी संभावनाएं हैं। ट्रंप ने भी बैठक के दौरान कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि पुतिन कई रूसी बिजनेसमैन साथ लाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे कारोबार करना चाहते हैं, लेकिन जब तक युद्ध सुलझता नहीं, तब तक यह संभव नहीं है। दूसरी ओर, मॉस्को के हायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के विश्लेषक के मुताबिक ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से स्थिति बदल रही है और एक स्थिर सकारात्मक रुझान दिख रहा है।
 
इस प्रस्ताव पर सहमत हो सकते हैं पुतिन : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की संभावना को खारिज किया है। हालांकि यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी को लेकर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि पुतिन अमेरिका के इस प्रस्ताव पर सहमत हो सकते हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बयान में कहा कि इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य सामूहिक सूरक्षा को परिभाषित करना था ताकि यूक्रेन को अमेरिका सहित सभी सहयोगी देशों के समर्थन का लाभ मिल सकेगा।
 
ट्रंप और पुतिन के बीच नहीं बनी बात : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई बातचीत बेनतीजा रही और दोनों नेताओं के बीच कुछ अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। अलास्का में दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन को लेकर ‘सहमति’ बनी है। इसके साथ ही उन्होंने यूरोप को चेतावनी दी कि वह प्रगति में कोई बाधा नहीं डाले। पुतिन के दावे के बाद ट्रंप ने कहा कि जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता तब तक कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।
 
ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन और उनके बीच हुई बातचीत की जानकारी देने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की तथा यूरोपीय नेताओं को बुलाएंगे। ट्रंप अनेक बार यूक्रेन को अमेरिका का समर्थन मिलने पर ऐतराज जता चुके हैं और पुतिन की प्रशंसा कर चुके हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस में वापसी के पहले ही दिन पूरे विश्वास के साथ कहा था कि वह दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त कराएंगे। हालांकि कार्यकाल के सात माह बीतने के बाद भी वह पुतिन को लड़ाई रोकने के लिए राजी नहीं कर पाए हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव में महाकुंभ की तर्ज पर एआई कैमरों से होगी निगरानी

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

हमारा संकल्प, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत', कांग्रेस-सपा का 'फूट डालो हुकूमत करो' : योगी आदित्यनाथ

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े, सरकारी अस्पताल की करतूत, विभाग ने 6 दवाएं की बैन

अगला लेख