क्या रघुराम राजन होंगे बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर...

Webdunia
मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (09:21 IST)
लंदन। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैंक ऑफ इंग्लैंड के नए गर्वनर पद की दौड़ में शामिल होने वाली संभावित हस्तियों में रघुराम राजन भी हैं। राजन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर भी रहे हैं।
 
प्रमुख अखबार ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन की सरकार ने बैंक ऑफ इंग्लैंड के नए गवर्नर की तलाश शुरू कर दी है। नया गवर्नर अगले साल से कार्यभार संभालेगा।
 
ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक के मौजूदा गवर्नर मार्क कार्ने का कार्यकाल जून 2019 को समाप्त हो रहा है। कार्ने ने 2013 में कार्यभार संभाला और वे बीते तीन दशकों में इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले विदेशी हैं।
 
देश के वित्तमंत्री फिलिप हेमंड ने अब संकेत दिया है कि कार्ने के उत्तराधिकारी की तलाश जारी है और अगला गवर्नर भी विदेशी हो सकता है।
 
अखबार में लिखा गया है, 'जाने माने अर्थशास्त्री व भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को आकर्षित करना बड़ी बात होगी।' इस पद के संभावित दावेदारों में भारतीय मूल की ही एक और हस्ती सृष्टि वाडेरा भी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

Lok Sabha Elections : कश्मीरी विस्थापितों की कम वोटिंग से BJP निराश, अब बारामुल्ला और अनंतनाग पर जोर

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है जिस पर दुनिया रौब न जमा सके : मोदी

PM मोदी बोले- UP में TMC राजनीति का प्रयोग करना चाहती है सपा और कांग्रेस

अगला लेख