नेपाल में भारत की मदद से भूकंप से क्षतिग्रस्त 50 हजार मकानों का हुआ पुनर्निर्माण

Webdunia
सोमवार, 15 नवंबर 2021 (23:12 IST)
काठमांडू। भारत ने सोमवार को घोषणा की कि उसने नेपाल के 2 जिलों में 2015 में आए भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए 50,000 मकानों के पुनर्निर्माण का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

दूतावास के अनुसार भारतीय दूतावास ने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण (एनआरए), संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और परियोजना सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओपीएस) के सहयोग से गोरखा और नुवाकोट जिलों में मकानों के पुनर्निर्माण का काम सफलतापूर्वक पूरा होने के उपलक्ष्य में यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

भारतीय दूतावास उप प्रमुख नामग्या सी खम्पा ने घोषणा की कि भारत सरकार द्वारा प्रतिबद्ध 50,000 निजी मकानों के पुनर्निर्माण को नेपाल सरकार द्वारा अपनाए गए पुनर्निर्माण रुख के साथ पूरा किया गया है।

भारत सरकार ने मार्च 2018 में चार शहरी नगर पालिकाओं और जिलों की 14 ग्रामीण नगर पालिकाओं में भूकंप प्रभावित लाभार्थियों को सामाजिक-तकनीकी सुविधा और परामर्श (एसटीएफसी) सेवाएं प्रदान करने के लिए यूएनडीपी और यूएनओपीएस को शामिल किया था।

भारत सरकार ने पुनर्निर्माण के वास्ते आवास क्षेत्र के लिए भूकंप के बाद सहायता पैकेज के रूप में 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।(भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख