जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 5 जून 2025 (18:17 IST)
Annual birth rate case : जापान में नवजात शिशुओं की संख्या पूर्व के अनुमान से कहीं अधिक तेजी से घट रही है और गत वर्षों की तुलना में जापान में वार्षिक दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है। सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ। यह पहली बार है जब साल में बच्चों के जन्म लेने की संख्या 7 लाख से भी नीचे आ गई है। यह लगातार 16वां साल है जब जापान में जन्मदर में गिरावट आई है। 2024 में जापान में 6,86,061 बच्चों का जन्म हुआ, जो इससे पिछले वर्ष की तुलना में 5.7 प्रतिशत कम है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2024 में जापान में 6,86,061 बच्चों का जन्म हुआ, जो इससे पिछले वर्ष की तुलना में 5.7 प्रतिशत कम है। आंकड़ों के मुताबिक जापान में 1899 से जन्म लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है और यह पहली बार है जब साल में बच्चों के जन्म लेने की संख्या सात लाख से भी नीचे आ गई है।
ALSO READ: 5 जुलाई को लेकर क्यों जापान के लोगों में दहशत, क्या नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डर गई है जापानी सरकार
यह लगातार 16वां साल है जब जापान में जन्मदर में गिरावट आई है। जापान में एक साल में सबसे अधिक 27 लाख बच्चों का जन्म 1949 में हुआ था। उस संख्या के हिसाब से पिछले साल जन्में बच्चों की संख्या महज एक चौथाई है।
 
प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने स्थिति को एक मूक आपातकाल करार दिया है। उन्होंने अधिक लचीले कार्य वातावरण तथा अन्य उपायों को बढ़ावा देने का वादा किया है, जिससे विवाहित दंपतियों को काम और बच्चों की परवरिश के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां पारिवारिक मूल्य अधिक रुढ़िवादी होते हैं तथा महिलाओं के प्रति अधिक कठोर होते हैं।
ALSO READ: चावल पर अनुचित टिप्पणी पड़ी महंगी, जापान के कृषि मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक जापान की प्रजनन दर (एक महिला द्वारा अपने जीवनकाल में अपेक्षित औसत शिशुओं की संख्या) भी 2024 में 1.15 के नए निम्नतम स्तर पर आ गई है। वर्ष 2023 में जापान में जन्मदर 1.2 दर्ज की गई थी।
 
विवाह की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है, जो 485,063 जोड़ों तक पहुंच गई है, लेकिन 1970 के दशक से गिरावट का रुझान अपरिवर्तित बना हुआ है। जापान की इस समय कुल आबादी लगभग 12.4 करोड़ है जिसके 2070 तक घटकर 8.7 करोड़ रह जाने का अनुमान है। इसमें भी 40 प्रतिशत आबादी की उम्र 65 वर्ष होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

फिर बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की दोटूक, सिंधु जल संधि पर नहीं होगी कोई बात

Chardham Yatra : दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं के ऑडिट का दिया आदेश

अगला लेख