Hanuman Chalisa

पाकिस्तान आतंकवादियों का खात्मा करे : टिलरसन

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (10:54 IST)
इस्लामाबाद। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने मंगलवार को पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व को सख्त शब्दों में कहा कि उन्हें देश में सक्रिय आतंकवादियों के खात्मे के लिए और प्रयास करने होंगे।
 
टिलरसन मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने का आरोप लगाने के बाद दोनों देशों के बीच उपजे तनाव को कम करने के लिहाज से टिलरसन के इस दौरे को अहम माना जा रहा है।
 
प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के साथ मुलाकात में टिलरसन ने द्विपक्षीय सहयोग और साझेदारी, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच आर्थिक संबंधेां को बढ़ाने और क्षेत्र में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।
 
अब्बासी ने एक अंतर-एजेंसी बैठक की अध्यक्षता की जिसमें विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ, गृहमंत्री अहसान इकबाल, रक्षामंत्री सुर्राम दस्तिगीर खान, विदेश सचिव तहमीना जानजुआ, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार और अन्य अधिकारी शामिल हुए।
 
यहां अमेरिकी दूतावास ने कहा कि टिलरसन ने राष्ट्रपति ट्रंप के उसी संदेश को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को अपनी धरती पर सक्रिय आतंकियों और उग्रवादियों के खात्मे के लिए प्रयास और बढ़ाने चाहिए।
 
पाकिस्तान में आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह खत्म करने का दबाव झेल रहे प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को आश्वासन दिया कि उनका मुल्क आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर प्रतिबद्ध है।
 
अब्बासी ने बंद कमरे में वार्ता शुरू होने से पहले टिलरसन को बताया कि अमेरिका इस बात पर आश्वस्त हो सकता है कि हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रणनीतिक साझेदार हैं और आज पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ दुनिया में सबसे बड़ा युद्ध लड़ रहा है। पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में परिणामों को पेश किया है।
 
अमेरिका के भारत के साथ बढ़ते सामरिक रिश्तों को लेकर अपने नीतिगत भाषण और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में भारत की बड़ी भूमिका को रेखांकित करने के कुछ दिनों बाद टिलरसन का यह पाकिस्तान दौरा हो रहा है। टिलरसन मंगलवार को अचानक अफगानिस्तान के दौरे पर पहुंच गए थे और यह संकेत दिया था कि वे इस्लामाबाद से सख्ती से कहेंगे कि वह द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए आतंकी संगठनों को अपनी धरती पर सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराना बंद करे।
 
टिलरसन ने अपने साथ सफर कर रहे संवाददाताओं को अफगानिस्तान के बगराम हवाई अड्डे पर बताया कि इस्लामाबाद को इस बात पर स्पष्ट नजरिया रखना चाहिए कि उनके सामने वे आतंकवादी संगठन हैं, जो उसकी जमीन पर सुरक्षित पनाहगाह पा रहे हैं।
 
टिलरसन ने कहा कि हमने पाकिस्तान से कुछ विशिष्ट अनुरोध किए हैं जिसमें वहां तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठनों को मिलने वाले समर्थन को कमतर करने के लिए कार्रवाई के लिए उनसे कहा गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख