Hanuman Chalisa

यह टूटे हुए वादों का राष्ट्रपति कार्यकाल है : रो खन्ना

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2017 (15:21 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना चुनाव प्रचार के समय नौकरियां वापस लाने और देश के विनिर्माण क्षेत्र को फिर से खड़ा करने जैसे वादों को पूरा करने में विफल रहने के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की।
 
ओबामा प्रशासन के समय वाणिज्य मंत्रालय में उपमंत्री रहे 40 वर्षीय सांसद खन्ना ने कहा कि यह टूटे हुए वादों का राष्ट्रपति कार्यकाल है। अमेरिका में भारतीय आईटी पेशेवरों का गढ़ माने जाने वाली सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले खन्ना ने कहा कि ट्रंप ने अपने वादे पूरे नहीं किए।
 
उन्होंने कहा कि ट्रंप ने हेल्थकेयर के दायरे में विस्तार और कीमतें कम करने का वादा किया था। उन्होंने ऐसे विधेयक का प्रस्ताव रखा है जिससे हेल्थकेयर के दायरे में कटौती होगी और प्रीमियम बढ़ जाएगा। उन्होंने श्रमिक परिवारों की मदद करने का वादा किया था, ना कि वॉल स्ट्रीट का। उन्होंने बजट में ऐसा प्रस्ताव रखा जिससे श्रमिक परिवारों के वित्त पोषण में कमी होगी और वॉल स्ट्रीट के लिए कर में छूट मिलेगी। खन्ना ने अपनी एक किताब में देश के विनिर्माण क्षेत्र को पुनर्जीवित करने का ब्लू प्रिंट पेश किया है।
 
उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप विनिर्माण के क्षेत्र में नौकरियां पैदा करने को लेकर गंभीर हैं तो वे विनिर्माण के लिए निधि देंगे, साझेदारी बढ़ाएंगे न कि इसके वित्त पोषण में कटौती करेंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

अगला लेख