रोहिंग्याओं के आश्रय स्थल बनाएगा बांग्लादेश

Webdunia
शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (16:39 IST)
कॉक्स बाजार। बांग्लादेश सड़क किनारे, खेतों में और पहाड़ों पर शिविरों में रह रहे हजारों रोहिंग्या मुसलमानों के लिए 14,000 नए आश्रय स्थल बनाएगा। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रोहिंग्या विद्रोहियों के हमले के जवाब में म्यामांर सेना की कार्रवाई के बाद वहां से पलायन कर 4,00,000 रोहिंग्या 25 अगस्त के बाद से बांग्लादेश में पहुंच चुके हैं।
 
बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा कि वे कॉक्स बाजार जिले के कुतुपलोंग में रोहिंग्याओं के  मौजूदा शरणार्थी शिविर के पास 2,000 एकड़ (800 एकड़) पर एक विशाल शिविर का निर्माण  करेंगे। कॉक्स बाजार जिला म्यामांर की सीमा से लगा हुआ है। 
 
बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन सचिव शाह कमाल ने कहा कि सरकार ने करीब 40,000 रोहिंग्याओं के लिए 14,000 आश्रय स्थलों का निर्माण करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि ‘हमसे 10 दिनों में आश्रय स्थलों का निर्माण करने को कहा गया है। हर आश्रय स्थल में 6 शरणार्थी परिवार रहेंगे। कमाल ने कहा कि शिविर में उचित साफ सफाई, पानी एवं चिकित्सा सुविधाएं होंगी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों की मदद लेंगे।’’ संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने  कहा कि वे पलायन के स्तर से हैरान हैं। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने कहा कि वह मदद कार्य में समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र की सभी एजेंसियों और निजी समूहों का एक समूह गठित करेगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख