RSS ने भी दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, दिए गए योगदान को किया याद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (12:42 IST)
RSS tribute to Manmohan Singh: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और इसके महासचिव दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya Hosabale) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।ALSO READ: मनमोहन सिंह ने 1991 के ऐतिहासिक केंद्रीय बजट का बचाव कैसे किया?
 
मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश अत्यंत दुखी: उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश अत्यंत दुखी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके परिवार एवं प्रियजनों तथा अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।ALSO READ: जब मनमोहन ने कहा था कि इतिहास मेरे प्रति दयालु होगा
 
उन्होंने देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया : बयान में कहा गया कि सिंह साधारण पृष्ठभूमि से आते थे, बावजूद इसके उन्होंने देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया। उन्होंने बयान में कहा कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. सिंह के भारत के लिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।ALSO READ: Awards and Honours : जानिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को मिले ये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
 
भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। कांग्रेस नेता सिंह 2004 से 2014 तक 10 वर्ष देश के प्रधानमंत्री रहे और उससे पहले उन्होंने वित्तमंत्री के रूप में देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में मदद की। वे वैश्विक वित्तीय और आर्थिक क्षेत्रों में एक प्रसिद्ध नाम थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

ईरान-इजराइल में 5वें दिन भी घमासान, तेहरान में मौजूद 10 हजार भारतीयों के लिए एडवाइजरी

प्रेमी के सामने 10 लोगों ने किया समुद्र तट पर 20 साल की युवती से गैंगरेप

भारत को अरब नहीं बनने देंगे, IAS अफसर नियाज खान का विवादित ट्वीट, अरब को भारत के मुसलमानों से लेना देना नहीं

Weather Update : मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, जानिए क्या है देश में बारिश का हाल?

अगला लेख