मतदान में दखल पर रूस के खिलाफ कदम उठाएगा अमेरिका

Webdunia
गुरुवार, 29 दिसंबर 2016 (20:12 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार राष्ट्रपति बराक ओबामा का प्रशासन अमेरिकी चुनाव में रूस के साइबर-हस्तक्षेप पर उसके खिलाफ अनेक प्रतिशोधात्मक कदमों की घोषणा करने वाला है।
 
ओबामा ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने खुद साइबर हैकिंग का आदेश दिया। कई डेमोक्रेट मानते हैं कि इस हैकिंग के कारण हिलेरी क्लिंटन और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के बीच के कड़े मुकाबले में हिलेरी को नुकसान पहुंचा।
 
अमेरिका के खुफिया समुदाय ने निष्कर्ष निकाला कि डेमोकेट्रिक पार्टी और हिलेरी के सहयोगियों के ई-मेल को हैक करके जारी कर देने का काम ट्रंप को ओवल कार्यालय पहुंचाने के लिए किया गया था। राजनीतिक रूप से नौसीखिया ट्रंप ने पुतिन की तारीफ की थी।
 
‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने बुधवार को कुछ अधिकारियों के हवाले से कहा कि इन कदमों की घोषणा इसी सप्ताह किए जाने की तैयारी है। इन कदमों में आर्थिक प्रतिबंध, राजनयिक आलोचना और साइबर अभियान जैसी गोपनीय कार्रवाई शामिल है।
 
सीएनएन के अनुसार अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के मुताबिक रूसी दुष्प्रचार अभियान से जुड़े जिन लोगों ने हिलेरी के प्रचार अभियान को निशाना बनाया था, उनके नाम भी योजनाओं के तहत उजागर किए जा सकते हैं। रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैक्केन और लिंडसे ग्राहम ने अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल पर अमेरिका की और भी कड़ी प्रतिक्रिया की अपील की।
 
मैक्केन ने फॉक्स न्यूज से कहा कि अमेरिकी कांग्रेस को इस दुर्व्यवहार के लिए रूस पर प्रतिबंध बढ़ा देने चाहिए। मैक्केन ने बाल्टिक देशों में अमेरिका की स्थायी सैन्य मौजूदगी बनाने और यूक्रेन को हथियारों से लैस करने पर जोर दिया। 
 
ग्राहम ने कहा कि आपको रूस पर एक दीर्घकालीन तरीके से वार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओबामा यदि 20 जनवरी को पद छोड़ने से ठीक पहले यानी अब कार्रवाई करते हैं तो इससे गलत संकेत जाएगा। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि रूस के खिलाफ भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों का उद्देश्य उसे दंडित करना नहीं बल्कि रोकना है।
 
सीएनएन ने रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा के हवाले से कहा कि रूस अमेरिका की ओर से उठाए गए शत्रुतापूर्ण कदमों पर प्रतिक्रिया देगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

मोदी और आरएसएस पर आपत्तिजनक कार्टून का मामला, कार्टूनिस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

चैट जीपीटी की मदद से घटाया 11 किलो वजन, जानिए सिर्फ 1 महीने में कैसे हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

Kavad Yatra : दिल्ली में पुलिस सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक कर्मियों को करेगी तैनात, ड्रोन की भी ली जाएगी मदद

Tesla Cars Price in India : फुल चार्ज पर 500km की रेंज, कीमत 60 लाख से शुरू, टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक कार की भारत में इंट्री

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

अगला लेख