755 अमेरिकी राजनयिकों पर रूस में गिरी गाज

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2017 (01:22 IST)
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका के 755 राजनयिकों को रूस से हटना होगा और चेतावनी दी कि हो सकता है कि वॉशिंगटन के साथ लंबे समय तक संबंधों में सुधार नहीं हो। अमेरिका की तरफ से कड़े प्रतिबंध लागू किए जाने के बाद रूस ने यह कदम उठाया है।
 
रूस के विदेश मंत्रालय ने पहले मांग की थी कि वॉशिंगटन रूस में सितम्बर तक राजनयिकों की संख्या कम कर 455 तक करे। इतने ही रूसी राजनयिक अमेरिका में हैं।
 
पुतिन ने रोसिया-24 टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका के दूतावास और महावाणिज्य दूतावासों में ‘एक हजार से ज्यादा लोग काम कर रहे थे और अब भी काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘755 लोगों को रूस में अपना काम बंद करना होगा।’ पुतिन ने कहा कि वॉशिंगटन के साथ रूस के संबंधों में ‘जल्द’ कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।
 
उन्होंने कहा, ‘हमने काफी इंतजार किया, हमें उम्मीद थी कि स्थिति बेहतर होगी।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन लगता है कि अगर स्थिति बदलती भी है तो यह जल्द नहीं बदलेगी।’ 
 
अमेरिकी सीनेट ने वृहस्पतिवार को एक विधेयक को मंजूरी दी जिसमें 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के कथित तौर पर संलिप्त रहने और 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के लिए प्रतिबंध कड़े करने की बात है। प्रतिबंध वाले विधेयक में ईरान और उत्तर कोरिया भी निशाने पर हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख