रूस ने चीन को भेजी 'सुखोई 35' विमानों की दूसरी खेप

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (17:32 IST)
मॉस्‍को। रूस ने वर्ष 2015 के तहत हुए समझौते के तहत चीन को 'सुखोई 35' लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप भेज दी है। इनमें 10 लड़ाकू विमान हैं और नाटो कोड के अनुसार इन्हें फ्लेनकर-ई नाम दिया गया है।
      
रूस के सैन्य और तकनीकी सहयोग विभाग से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने संवाद समिति इतर तास को बताया कि 10 लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप उपभोक्ता को भेजी जा चुकी है और बाकी 10 बचे विमानों को 2018 में भेज दिया जाएगा।
      
इससे पहले एक अन्य सूत्र ने बताया था कि चार ऐसे लड़ाकू विमानों की पहली खेप चीन को 2016 में भेजी गई थी। पिछले वर्ष नवंबर में रूस सैन्य तकनीकी सहयोग संघीय सेवा के उप निदेशक व्लादिमीर ड्रोजोहोव ने बताया था कि रूस ने चीन के साथ हुए इस सौदे के पहले चरण को पूरा करने की प्रकिया शुरू कर दी है। दोनों देशों के बीच नवंबर 2015 में दो अरब डॉलर का यह समझौता हुआ था।
       
यह विमान 25 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने में सक्षम है और यह 3400 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भर सकता है तथा 1600 किलोमीटर के दायरे में मार करने में कारगर है। इसमें 30 मिमी गन के अलावा बम और मिसाइल ले जाने वाले 12 हॉर्ड प्वाइंटस हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख