सावधान! अमेरिका को तबाह करने के लिए परमाणु हथियार बिछा रहा है रूस

Webdunia
मंगलवार, 2 मई 2017 (14:44 IST)
मास्को। रूस की सेना के एक पूर्व कर्नल और सेना विशेषज्ञ द्वारा एक रूसी अखबार को दिए साक्षात्कार में दावा किया कि रूस अमेरिकी तट की जमीन के नीचे परमाणु हथियार बिछा रहा है। रूस की यह हरकत एक ही झटके में अमेरिका को तबाह कर सकती है। 
 
विक्तोर बरानेत्ज नाम के एक रक्षा विशेषज्ञ द्वारा रूसी अखबार प्रावदा को दिए गए इस साक्षात्कार से हड़कंप मच गया। इस इंटरव्यू का अनुवाद मिडिल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टिट्यूट (एमईएमआरआई.) ने किया।
 
खबर के मुताबिक, विक्तोर ने बताया कि युद्ध की स्थिति में इन बमों में विस्फोट कर सुनामी लाई जा सकती है जिससे अमेरिका के तटीय इलाकों को भारी नुकसान होगा।
 
विक्तोर ने माना कि रूस रक्षा क्षेत्र में अमेरिका से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता, इसलिए सेना का विस्तार बढ़ाने के लिए वह उस पर दबाव डालता है। इसके अलावा अमेरिका को मात देने के लिए उसके पास परमाणु मिसाइल हैं जिनमें हवा में विस्फोट किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि रूस अमेरिका को ऐसा जवाब देने की तैयारी कर रहा है जिसकी वजह से हमले की स्थिति में दोनों देश बर्बाद हो सकते हैं। उन्होंने बताया, 'हमारा यह जवाब परमाणु बम हैं जो उसकी (अमेरिका) कार्यप्रणाली को इस तरह प्रभावित करेंगे कि कोई कंप्यूटर उसकी गणना नहीं कर सकता। 
 
उल्लेखनीय है कि ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद ऐसा लगने लगा था कि अब अमेरिका और रूस के संबंध बेहतर हो जाएंगे लेकिन सीरिया में अमेरिकी हमले के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्या है डेड हैंड, रूसी नेता मेदवेदेव की बात सुनकर क्यों भड़क गए ट्रंप, तैनात की परमाणु पनडुब्बियां

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में BJP को मिली बड़ी जीत, 358 में से 125 सीटों पर जमाया कब्जा

झारखंड के शिक्षा मंत्री के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली ले जाएंगे

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप, भूपेंद्र सिंह ने सदन में घेरा

क्या भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, ट्रंप के दावे पर हड़कंप, जानिए क्या है सच्चाई?

अगला लेख