रूस ने 12 घंटे में बरसाए थे सीरिया के 4 अस्पतालों पर बम

Webdunia
सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (19:24 IST)
फाइल फोटो
वॉशिंगटन। रूस के युद्धक विमानों ने कुछ महीने पहले सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर 4 अस्पतालों पर बम बरसाए थे। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक खबर में यह दावा किया गया है। खबर के अनुसार नबाद अल-हयात सर्जिकल अस्पताल पर हमले की आशंका के चलते कर्मचारियों ने उसे 3 दिन पहले (हमले से) ही खाली कर दिया था।

12 घंटे के भीतर किए इन हमलों की शुरुआत 5 मई को हुई थी। रूस के ग्राउंड कंट्रोलर ने पायलट को अस्पताल की सटीक जानकारी दी थी। उसी ने हमले करने का निर्देश भी दिया था जिसके बाद पायलट ने बमबारी की। इससे कुछ किलोमीटर दूर कफर नबल सर्जिकल अस्पाल पर भी थोड़ी देर बाद कई बम गिराए गए।

इसके अलावा रूस के युद्धक विमानों ने उन 12 घंटे के भीतर कफर जिता केव अस्पताल और अल-अमल ऑर्थोपेडिक अस्पताल को भी निशाना बनाया। इन चारों अस्पतालों ने हवाई हमले से बचने के लिए संयुक्त राष्ट्र से संपर्क किया था। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अस्पतालों पर हुए हमलों को लेकर पिछले महीने आंतरिक जांच शुरू करने की घोषणा भी की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

भारत आएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, कब होगी PM मोदी से मुलाकात, जानिए पूरा शेडयूल

निशिकांत दुबे के बिगड़े बोल, चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त थे एसवाय कुरैशी

MP : सीहोर के बाजार में आग लगने से 6 दुकानें खाक, दिग्विजय ने क्‍यों साधा शिवराज पर निशाना

LIVE: बक्सर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे, कुर्सी के लिए साथ हैं मोदी और नीतीश

विदेशी निवेशकों का बदला मूड, FPI ने शेयर बाजार में डाले 8500 करोड़ रुपए

अगला लेख