Biodata Maker

रूस का कीव में ड्रोन और मिसाइल से बड़ा हमला किया, 3 लोगों की मौत व 24 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 28 अगस्त 2025 (10:25 IST)
Russia Ukraine war: रूस (Russia) ने गुरुवार तड़के यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव (Kyiv) पर ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। कीव के शहरी प्रशासन के प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि मृतकों में 14 वर्षीय लड़की भी शामिल है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। त्काचेंको ने बताया कि डार्नित्स्की प्रांत में 5 मंजिला आवासीय इमारत पर सीधा हमला हुआ। उन्होंने कहा कि सबकुछ नष्ट हो गया है।ALSO READ: अंधकार से प्रकाश तक: आर्ट ऑफ लिविंग कैसे यूक्रेन में युद्ध के घाव भर रहा है
 
प्रमुख सड़क पर टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखर गए : मध्य कीव में हमले के कारण एक प्रमुख सड़क पर टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखर गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन में 3 साल से जारी युद्ध को खत्म करने पर चर्चा के लिए इस महीने की शुरुआत में हुई बैठक के बाद गुरुवार को हुआ हमला कीव पर रूस द्वारा किया गया पहला बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला है।ALSO READ: russia-ukraine war : रूस से संघर्ष रुकवाने में यूक्रेन को भारत में क्यों दिख रही उम्मीद, पुतिन के बाद जेलेंस्की भी आएंगे भारत
 
हालांकि उस बैठक के तुरंत बाद युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में तेजी आई, लेकिन अगले कदमों के बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उम्मीद जताई है कि अगर पुतिन युद्ध समाप्त करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाते हैं, तो रूसी अर्थव्यवस्था को पंगु बनाने के लिए अमेरिका और कड़े प्रतिबंध लगाएगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

DGCA का विमान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, टिकट कैंसल पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Elections : बिहार चुनाव में राहुल गांधी के बयान से बवाल, बोले- सेना 10% लोगों के कंट्रोल में, BJP ने क्या कहा

Nepal में हिमस्खलन की घटनाओं में 2 स्थानीय गाइड समेत 9 पर्वतारोहियों की मौत

ICC ने पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगाया बैन, बुमराह और सूर्यकुमार पर भी लगा जुर्माना

Kalmegi तूफान बना फिलीपींस के लिए काल, अब बाढ़ का कहर, 26 की मौत, 1,50,000 से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

भारत में Whatsapp वेब हुआ डाउन, कई यूजर्स को हुई समस्या

अगला लेख