Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को रोकी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति

हमें फॉलो करें रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को रोकी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति
, बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (09:19 IST)
मॉस्को। रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को बुधवार से अपनी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बंद कर दी है। रूस ने यह कदम दोनों देशों द्वारा प्राकृतिक गैस के लिए रूबल में भुगतान करने से इंकार करने के बाद उठाया है। पोलैंड की सरकारी गैस कंपनी पीजीएनआईजी ने कहा कि गजप्रोम ने 26 अप्रैल को पीजीएनआईजी को इस बात की जानकारी दी। गजप्रोम ने बताया कि वह 27 अप्रैल को अनुबंध दिवस को यमल अनुबंध के तहत आपूर्ति को पूरी तरह से निलंबित कर देगी।

 
सीएनएन न्यूज चैनल के अनुसार नवीनतम घोषणा ने मंगलवार को अमेरिकी प्राकृतिक गैस वायदा को लगभग 3 प्रतिशत उछाल दिया। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक रूस की दिग्गज ऊर्जा कंपनी गजप्रोम ने हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं की है कि पोलैंड को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति रोक दी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लगातार 21वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानिए महानगरों में क्या हैं भाव