यूक्रेन के साथ बढ़ा तनाव, रूस ने की जंग की तैयारी

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (14:43 IST)
मॉस्को। यूक्रेन के साथ तनाव बढ़ने के बीच रूस ने अपनी सशस्त्र सेना को जरूरत पड़ने पर युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। 
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अपनी सेना को यूक्रेन और संकटग्रस्त क्रीमिया के समीप देश के पश्चिमी छोर पर युद्धाभ्यास के आदेश दिए हैं। रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि युद्धाभ्यास के पहले 24 घंटे में युद्ध की परिस्थितियों के तहत सेना की क्षमता को परखा गया। देश की सुरक्षा के लिए खतरा होने की स्थिति में राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सशस्त्र सेनाओं की तैयारियों की जांच की जा रही है।
 
रूस ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने रूस पर विवादित क्षेत्र क्रीमिया में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करने और वहां अलगाववादी विद्रोहियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। 
 
मर्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने बुधवार को कहा था कि वे अगले महीने चीन में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में पुतिन के साथ क्रीमिया के मसले पर चर्चा करेंगे। रूस ने कहा है कि पुतिन इन दोनों नेताओं से मुलाकात करेंगे।
 
रूस और यूक्रेन ने तनाव बढ़ने के बाद अपनी-अपनी सीमा पर सेना की मौजूदगी बढ़ा दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने गत सप्ताह अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा था।
 
गौरतलब है कि पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए आरोप लगाया था कि यूक्रेन आतंकवादी गतिविधियों के लिए क्रीमिया में विध्वसंक तत्वों को भेज रहा है। हालांकि यूक्रेन ने इन आरोपों से इंकार किया है। (वार्ता)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव ठाकरे गरजे, हिंदू और हिंदुस्तान मान्य लेकिन हिंदी नहीं

मराठी के लिए 20 साल बाद उद्धव के साथ, संयुक्त रैली में क्या बोले राज ठाकरे?

LIVE: मुंबई में 20 साल बाद एक मंच पर उद्धव और राज ठाकरे

टैरिफ पर क्या ट्रंप के सामने झुक जाएंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

उफान पर नदियां, सड़कें लबालब, जानिए कहां कैसा है मौसम?

अगला लेख