रूस के 100 शहरों में पुतिन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 2500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 24 जनवरी 2021 (16:56 IST)
रूस में पुतिन सरकार के खिलाफ लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी मॉस्को में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी हुई. रूस के कई शहरों में प्रदर्शन के दौरान शनिवार को 2,500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की रिहाई और पुतिन सरकार को हटाने की मांग करते हुए रूस के कई शहरों में भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। नवलनी को बर्लिन से आने के बाद मॉस्को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया।

अमेरिका और ब्रुसेल्स ने प्रदर्शनकारियों के साथ किए जा रहे बर्ताव और गिरफ्तारी की निंदा की है। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि ईयू अपने "अगले कदम" पर सोमवार को चर्चा करेगा।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे बडे आलोचक और धुर विरोधी नवलनी को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था, जब वह जर्मनी से मॉस्को लौटे। जर्मनी में पांच महीने से उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने रूस सरकार पर उनको जहर देने का आरोप लगाया है।

गिरफ्तारी के विरोध में हो रहा प्रदर्शन शनिवार को और व्यापक हो गया। रूस के 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन किया गया। राजधानी मॉस्को में प्रदर्शनकारियों ने पुश्किन स्क्वायर का घेराव किया और पुलिस पर स्नोबॉल से पथराव किया। जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाई और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया।

71 वर्षीय वेरा स्पिवकोवा ने एएफपी से कहा, "वर्दी पहने अपराधी, सत्ता चला रहे क्रिमिनल्स को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा, "पुतिन और उनके साथियों को सत्ता खोने का डर सता रहा है"

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेनदेन में धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, RBI ने बैंकों को दिए ये निर्देश

क्या भारत के लिए परेशानी बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानिए भारतवंशी विशेषज्ञ की राय

MUDA scam में ED की बड़ी कार्रवाई, CM सिद्धारमैया की 300 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

दर्द में चीखे एक्टर, मैं सैफ अली खान हूं, जल्दी स्ट्रेचर लाओ, ऑटोवाले ने सुनाई उस रात की कहानी

Russia-Ukraine War : यूक्रेन-रूस जंग में 12 भारतीयों की मौत, रूसी सेना की तरफ से लड़ रहे 16 लापता, भारत सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : उत्तर भारत में बारिश-शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, कई हिस्सों में तापमान में गिरावट, हिमाचल में हिमपात

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई पर लगी रोक

यमन के द्वीप पर बनाई जा रही है रहस्यमयी हवाई पट्टी

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दी हिदाय‍त

लेनदेन में धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, RBI ने बैंकों को दिए ये निर्देश

अगला लेख