रडार से गायब हुआ रूसी विमान, 14 सैनिक थे सवार, सीरिया के हमले का बना निशाना

Webdunia
मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (14:45 IST)
रूस का एक विमान सीरिया में अचानक रडार से गायब हो गया। इसमें 14 सैनिक सवार है। रडार से लापता हुए रूसी सैन्‍य विमान के बारे में माना जा रहा है कि इजराइल मिसाइल हमले के दौरान सीरियाई डिफेंस ने अनजाने में इसे मार गिराया।
 
अमेरिका ने नकारा : रूसी विमान के लापता होने के मामले में अमेरिका ने दावा किया है कि इजराइली हमले से बचने के लिए सीरिया की ओर से की जा रही फायरिंग में रूसी विमान भी शिकार हो गया। इस मामले का दोष सीरिया ने भी इजराइल को ही दिया है।
 
रूस के रक्षा मंत्रालय मुताबिक सीरिया में खमेइमिम एयरबेस के करीब आइएल-20 एयरक्राफ्ट के साथ संपर्क अचानक टूट गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि लापता आइएल-20 विमान में 14 सैनिक सवार थे। विमान के साथ लापता हुए 14 सैनिकों के लिए राहत अभियान जारी है।
 
ऐसा मानना है कि सीरिया की ओर से अनजाने में इस रूसी सैन्‍य विमान पर हमला हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि अपनी ओर आ रहे इजराइली मिसाइलों पर सीरियाई सैनिकों द्वारा फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान रूसी सैन्‍य विमान भी शिकार हो गया। (एजेंसियां) (Photo : twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख