रूसी राजदूत को मारी गोली, कहा- हम अलेप्पो में मर रहे, तुम यहां मरोगे (वीडियो)

Webdunia
मंगलवार, 20 दिसंबर 2016 (08:10 IST)
मास्को। तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रेई कालरेव की राजधानी अंकारा में हुए एक बंदूक हमले में गोली लगने के बाद मौत हो गई। हमलावर ने अंकारा कला प्रदर्शनी के दौरान राजदूत पर हमला किया। वह चिल्ला रहा था, 'अलेप्पो' और 'बदला'। रूसी विदेश मंत्रालय ने इसे आतंकवादी कृत्य बताया है। 
 
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, 'अंकारा में सोमवार को एक हमले में रूसी राजदूत आंद्रेई कालरेव घायल हो गए जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह एक आतंकवादी कृत्य है। हत्यारों को दंडित किया जाएगा। इस मुद्दे को संरा सुरक्षा परिषद में उठाया जाएगा। आतंकवाद की जीत नहीं हो सकती।'
 
अंकारा के मेयर ने बंदूकधारी की पहचान तुर्की के पुलिसकर्मी के रूप में की है। हमलावर ने अंकारा कला प्रदर्शनी के दौरान राजदूत पर हमला किया। वह चिल्ला रहा था, 'अलेप्पो' और 'बदला'।
 
इस घटना से कुछ दिनों पहले तुर्की ने सीरिया में रूस की भूमिका का विरोध किया था। हालांकि रूस और तुर्की फिलहाल तहस नहस हुए अल्लेपो शहर से नागरिकों को निकालने का काम मिलकर कर रहे हैं। 
 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की में रूस के राजदूत की हत्या को उकसाने के लिए किया गया कृत्य बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य दोनों देशों के बेहतर होते संबंधों को और सीरिया के संकट के हल की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रभावित करना है।
 
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा है कि हम लोग इस हमले से तुर्की-रूस संबधों को प्रभावित नहीं होने देंगे। गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि अंद्रेयी कारलोव की हत्या रूस और तुर्की के संबंधों पर आतंकी हमला था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ में अचानक उमड़ी शाही स्नान जैसी भीड़, 8 से 10 घंटे का जाम, 28 दिनों में 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

तो AAP की 5-7 सीटें ज्यादा आतीं, BJP के पूर्व CM का दावा, यमुना नदी से जुड़ा विवाद कैसे पड़ा भारी

Manipur के CM बीरेन सिंह के इस्‍तीफे पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा- देर से उठाया कदम, लोगों को मोदी के दौरे का इंतजार

निर्वासित भारतीयों के साथ अमेरिका के व्यवहार पर मनोहर लाल खट्टर ने दिया यह बयान

'लाडकी बहिन' के लाभार्थियों की घटी संख्या, अपात्रों से नहीं लिए जाएंगे पैसे वापस

अगला लेख