रूसी सेना ने सीरिया में 88 हजार विद्रोहियों का किया सफाया

Webdunia
रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (16:49 IST)
मॉस्को। सीरिया में रूसी हस्तक्षेप के बाद से 3 वर्षों के दौरान करीब 88 हजार विद्रोही मारे जा चुके हैं। रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोयगू ने शनिवार को सिंगापुर में एक फोरम के दौरान वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।
 
 
शोयगू ने कहा कि इस अभियान के दौरान 87,500 विद्रोही मारे जा चुके हैं। 1,411 ठिकानों को विद्रोहियों के कब्जे से छुड़ाने के साथ ही सीरिया के 95 प्रतिशत क्षेत्र को मुक्त कराया जा चुका है तथा अधिकांश विद्रोहियों को खत्म कर दिया गया है। सीरिया में गृहयुद्ध की निगरानी करने वाले ब्रिटेन आधारित मानवाधिकार संगठन के मुताबिक 7 वर्षों के गृहयुद्ध के दौरान करीब 3,65,000 लोग मारे गए हैं।
 
गौरतलब है कि रूस राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेना को समर्थन देने के लिए सितंबर 2015 में विद्रोहियों पर हमले करने के साथ ही सीरिया के गृहयुद्ध में शामिल हो गया था।

शोयगू ने कहा कि रूसी वायुसेना विद्रोहियों के 1,20,000 ठिकानों को निशाना बना 40,000 से अधिक बम हमले कर चुकी है। रूसी रक्षामंत्री ने कहा कि सीरिया में आबादी वाले 90 प्रतिशत क्षेत्र पर सीरिया की सेना का कब्जा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

अगला लेख