कीव के उपनगर निशाने पर, रूस ने रातभर दागे गोले, यूक्रेन के 1267 टैंक तबाह

Webdunia
सोमवार, 14 मार्च 2022 (13:49 IST)
कीव (यूक्रेन)। यूक्रेन में कीव क्षेत्र के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने सोमवार को कहा कि रूसी बलों ने कीव के उत्तर-पश्चिम उपनगरों पर रात भर तोपों से गोले दागे और राजधानी के पूर्वी हिस्से में कई इलाकों को निशाना बनाया। इस बीच, रूस ने दावा किया है उसने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचाया है। 
 
रूस ने दावा किया है कि रूस का दावा उसने यूक्रेन के 3 हजार 920 सैन्य उपकरण, 143 ड्रोन विमान और 1267 टैंक तबाह कर दिए हैं। साथ ही 124 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर भी तबाह किए हैं। 
 
कीव पर कब्जा करने की कोशिश : क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने यूक्रेनी टेलीविजन को बताया कि कीव के पूर्व में लड़ाई के दौरान ब्रोवरी के एक नगर काउंसलर की जान चली गई। उत्तर-पश्चिमी शहरों इरपिन, बुका और होस्तोमेल में भी रात भर हमले किए जाने की सूचना मिली है। राजधानी कीव पर कब्जा करने की कोशिश में रूस द्वारा इन इलाकों में सबसे अधिक हमले किए गए हैं।
 
यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने सोमवार सुबह कहा कि रूसी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में पश्चिम हिस्से में हमले तेज कर दिए हैं। उन्होंने रूसी बलों पर गिरजाघरों तथा अन्य नागरिक बुनियादी ढांचों में सैन्य उपकरण स्थापित करने का आरोप लगाया, ताकि यूक्रेनी सेना जवाबी कार्रवाई ना कर पाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख