रूसी राष्ट्रपति पुतिन ईरान की मदद को तैयार, अमेरिकी हमलों की निंदा की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 जून 2025 (19:59 IST)
Russia condemns US attacks: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को ईरान को भरोसा दिलाया कि उनका देश इजराइल और ईरान के बीच तनाव घटाने में मदद करेगा। रूसी राष्ट्रपति का यह बयान रविवार सुबह ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिका द्वारा हमले किए जाने के बाद आया है।
 
पुतिन ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची से मुलाकात की, जो रूसी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के लिए रविवार रात मॉस्को पहुंचे थे और यह उम्मीद की जा रही कि अरागची ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का पत्र पुतिन को देंगे। पुतिन ने टेलीविजन पर प्रसारित, बैठक के शुरुआती संबोधन में कहा कि अरागची ऐसे समय में रूस का दौरा कर रहे हैं, जब ‘क्षेत्र में और आपके देश के आसपास’ स्थिति बहुत बिगड़ गई है। उन्होंने ईरान-इजराइल संघर्ष पर मॉस्को के रुख को दोहराया।
 
अमेरिकी हमलों की निंदा : रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा कि ईरान सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र में मॉस्को के रुख से अवगत है। पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर ईरान के प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह ईरान के खिलाफ पूरी तरह से अकारण किया गया आक्रमण है, जिसका कोई आधार या औचित्य नहीं है।
 
रूसी राष्ट्रपति ने अरागची से कहा कि ईरान के साथ हमारे दीर्घकालिक, अच्छे और विश्वसनीय संबंध हैं। हम अपनी ओर से ईरानी लोगों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। रूस और ईरान ने रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन इसमें किसी भी पक्ष पर हमला होने की स्थिति में सैन्य सहायता का प्रावधान नहीं है। हालांकि, संधि के तहत ईरान और रूस का दायित्व है कि वे हमलावर का पक्ष न लें और स्थिति को ठीक करने के लिए तत्काल राजनीतिक बातचीत में शामिल हों।
 
रूस ईरान की मदद को तैयार : यह पूछे जाने पर कि रूस, ईरान को किस प्रकार का समर्थन और सहायता दे सकता है, तो क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच रूस, ईरान को विभिन्न प्रकार की सहायता दे सकता है, लेकिन यह तेहरान पर निर्भर है कि वह क्या सहायता चाहता है। यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप ने पुतिन को ईरान में हमले की अपनी मंशा से अवगत कराया था तो पेस्कोव ने कहा कि इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बातचीत में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने ईरानी मुद्दे पर बार-बार चर्चा की। रूस ने कुछ प्रस्ताव रखे, लेकिन इस बारे में कोई प्रत्यक्ष विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

Gold : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में इतनी गिरावट, क्या इजराइल-ईरान युद्ध का असर

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

शशि थरूर ने फिर की PM मोदी की तारीफ, बोले- वे भारत के 'प्राइम एसेट'

Air India Express की उड़ान जम्मू उतरे बिना दिल्ली लौटी

अगला लेख