खबरदार, कोई रूस के मामले में टांग न अड़ाए, पुतिन ने दी चेतावनी...

Webdunia
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016 (11:57 IST)
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया को चेतावनी दी है कि कोई उनकी योजना और रूस के हितों में टांग अड़ाने की कोशिश न करे। इसके साथ ही गुरुवार को रूसी युद्धपोतों ने क्रीमिया के पास मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को यूक्रेन ने क्रीमिया के पास वाले इलाकों में मिसाइलें तैनात की थीं। इससे पुतिन नाराज हो गए हैं और उन्होंने अपनी सेनाओं को भी हाई अलर्ट कर दिया है। 
 
यूक्रेन मीडिया ने आशंका जताई थी कि यूक्रेनी मिसाइलों के परीक्षण के समय रूसी सेना उन्हें बीच में ही मार गिराएगी। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारियाना बेत्सा ने कहा था कि उन्हें रूस से कई दस्तावेज और पत्र मिले हैं जिनमें इस मिसाइल अभ्यास का विरोध किया गया है। गुरुवार को रूस ने काला सागर के प्रायद्वीप क्रीमिया में कई मिसाइलों का एकसाथ परीक्षण भी किया। क्रीमिया यूक्रेन का प्रांत था जिस पर रूस ने मार्च 2014 में अधिकार जमा लिया था। 
 
राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में अपने सालाना संबोधन में गुरुवार को अमेरिका और यूरोपीय संघ पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को मेरी योजनाओं और रूसी इलाके में दखल नहीं देने दिया जाएगा। भारत से संबंधों पर उन्होंने कहा कि 'रूस भारत के साथ सहयोग को महत्व देता है और जापान के साथ अपने रिश्तों में सुधार की उम्मीद करता है।' उन्होंने मौजूदा मुश्किल हालात में वैश्विक एवं क्षेत्रीय स्थायित्व सुनिश्चित करने के एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में रूस और चीन की साझेदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों ने जिस तरह से पारस्परिक लाभकारी प्रभाव डाला है, यह उसका उदाहरण है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

सीमा से लगे धुबरी में अशांति फैलाने की कोशिश, CM हिमंत ने कहा- देखते ही गोली मारने के आदेश

Ahmedabad Plane Crash : प्रधानमंत्री मोदी ने की घायलों से मुलाकात, 6 शवों की हो सकी शिनाख्‍त, अन्‍य की हो रही DNA जांच

अंबानी परिवार को Z+ सुरक्षा मामला, SC ने खारिज की याचिका, याचिकाकर्ता को दी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, हमसे परमाणु समझौता करो नहीं तो...

Dreamliner 787 : पहली बार इस विमान हादसे में गई यात्रियों की जान, अब तक 41 हजार घंटों से ज्‍यादा उड़ान भर चुका था प्‍लेन

अगला लेख