Delhi में सराय काले खां चौक का नाम बदला, अब बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (18:49 IST)
Birsa Munda News : केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि सराय काले खां आईएसबीटी के बाहर के चौक का नाम बदलकर आदिवासी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा पर रख दिया गया है। बिरसा मुंडा की 3000 किलोग्राम वजनी प्रतिमा का अनावरण आदिवासी नेता की 150वीं जयंती के अवसर पर किया गया, जिन्होंने 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में शुरू हुए आदिवासी आंदोलन का नेतृत्व किया था।
 
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मनोहर लाल ने यह घोषणा दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में सराय काले खां अंतरराज्‍यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) के पास बांसेरा उद्यान में आयोजित एक कार्यक्रम में की जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया।
ALSO READ: बिरसा मुंडा की जयंती के सहारे आदिवासी वोटर्स की गोलबंदी में जुटी भाजपा?
बिरसा मुंडा की 3,000 किलोग्राम वजनी प्रतिमा का अनावरण आदिवासी नेता की 150वीं जयंती के अवसर पर किया गया, जिन्होंने 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में शुरू हुए आदिवासी आंदोलन का नेतृत्व किया था। उनके इस कदम से वह देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण हस्ती बन गए।
 
मनोहर लाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश के आदिवासी समुदाय के लिए एक बहुत बड़ा नाम हैं, क्योंकि उन्होंने अंग्रेजों द्वारा उनके प्राकृतिक संसाधनों को छीनने के खिलाफ एक बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने कहा, ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व की स्मृति को संरक्षित करने के लिए, खासकर युवाओं के लिए, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया और आईएसबीटी चौक का नाम उन पर रखा गया है।
ALSO READ: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज, जानिए कैसे हुआ था मुंडा समुदाय के अधिकारों पर आक्रमण
सराय काले खां का इतिहास मध्यकालीन युग का है। यह राजधानी के व्यस्त इलाकों में से एक है, खासतौर पर आईएसबीटी के कारण, जहां से उत्तर भारत के विभिन्न स्थानों के लिए बसें मिलती हैं। (भाषा)
Edited by : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख