Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेज रफ्तार गाड़ी ने मक्का मस्जिद में तोड़ा फाटक, कैंपस में घुसी कार, ड्राइवर गिरफ्तार

हमें फॉलो करें तेज रफ्तार गाड़ी ने मक्का मस्जिद में तोड़ा फाटक, कैंपस में घुसी कार, ड्राइवर गिरफ्तार
, शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (18:06 IST)
दुबई। सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात तेज गति से कार चलाते हुए मक्का की बड़ी मस्जिद के बाहरी द्वार पर टक्कर मार दी। देश की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक कार कैंपस में जा घुसी।
 
सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। व्यक्ति ने अपनी कार से पहले तो अवरोधकों को टक्कर मारी, उसके बाद भी वह वाहन को चलाता रहा और फिर बड़ी मस्जिद के दक्षिण में स्थित द्वार पर उसने टक्कर मारी।
 
एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने कार सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उनके मुताबिक उसकी स्थिति ‘असामान्य’ प्रतीत हो रही है।
 
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें सुरक्षा बल क्षतिग्रस्त कार को घटनास्थल से हटाते देखे जा सकते हैं। कोरोनावायरस महामारी के कारण बंद पड़ी मस्जिद हाल में खोली गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में लव जिहाद के खिलाफ बनेगा कानून, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद CM योगी का ऐलान