केनेथ जस्टर होंगे भारत में अमेरिका के नए राजदूत

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (08:55 IST)
वाशिंगटन। सीनेट की मंजूरी के साथ ही भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में केनेथ जस्टर की नियुक्ति पक्की हो गई है। वह जल्दी ही अपना कार्यभार संभालने के लिए भारत पहुंचेंगे।
 
भारत के साथ जस्टर के संबंध काफी पुराने हैं और उन्होंने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई थी।
 
वह भारत में शीर्ष अमेरिकी राजनयिक के रूप में रिचर्ड वर्मा की जगह लेंगे। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद 20 जनवरी को वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से भारत में अमेरिकी राजदूत का पद रिक्त था।
 
जस्टर के नाम को ध्वनिमत से मंजूरी मिलना दिखाता है कि इस पद के लिए संसद में उन्हें दोनों दलों का समर्थन प्राप्त है। इस पद के लिए जस्टर के नाम को सीनेट की विदेश मामलों की समिति ने पिछले शुक्रवार को मंजूरी दी थी।
 
जस्टर जल्दी ही हैदराबाद में होने वाले ग्लोबल एंटरपेन्योरशिप सम्मिट में भाग लेने के लिए भारत रवाना होंगे। इस वार्षिक सम्मेलन का आयोजन भारत और अमेरिका संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
 
सम्मेलन में ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार व बेटी इवांका ट्रंप अमेरिकी उद्योगपतियों के शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगी। इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर मार्क वार्नर ने जस्टर की नियुक्ति का स्वागत किया है।
 
भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में जस्टर का नाम पांच सितंबर को प्रस्तावित किया गया था। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

live : महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर तोड़फोड़

समस्तीपुर के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, 1 व्यक्ति हिरासत में

दिल्ली MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव को AAP ने बताया अवैध, किया बहिष्‍कार

1 अक्टूबर से महंगा होगा यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर, जानिए कितना लगेगा टोल

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, शाम 7.30 बजे तक होगा मतदान

अगला लेख