Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Seoul Halloween Stampede: दक्षिण कोरिया में दर्दनाक हादसा, सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल में भगदड़ से 151 की मौत

हमें फॉलो करें Seoul Halloween Stampede: दक्षिण कोरिया में दर्दनाक हादसा, सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल में भगदड़ से 151 की मौत
, रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (07:43 IST)
सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई। नो मास्क हैलोवीन फेस्टिवल में करीब 1 लाख लोग जुटे थे। सड़क पर उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से 151 लोगों की मौत हो गई। 150 से ज्यादा घायल हो गए। मृतकों में 19 लोग विदेशी नागरिक है। सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
 
खबरों के मुताबिक कोरोना के बाद पहली बार यह हैलोवीन फेस्टिवल आयोजित हो रहा था। नो मास्क हैलोवीन फेस्टिवल में करीब 1 लाख लोग जुटे थे। ऐसा माना जा रहा है कि सियोल के प्रमुख पार्टी स्पॉट हैमिल्टन होटल की ओर जा रहे लोग एक संकरी गली घुस गए। इसी दौरान भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई और भीड़ में कुचलकर लोग हताहत हो गए।
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार वहां पर किसी सेलेब्रिटी के आने की घोषणा हुई। लोग इस अनजान सेलेब्रिटी को देखने के लिए ही उस तरफ भागने लगे थे।
 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि तमाम लोग गलियों में गिरे हुए हैं और उन्हें सीपीआर दिया जा रहा है। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है। साथ ही तमाम अन्य लोगों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
 
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों के लिए तुरंत चिकित्सा सुविधा देने और उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

South Korea : साउथ कोरिया में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान हादसा, 120 की मौत, 100 से ज्यादा घायल