कोसोवो के लिए जा रही ट्रेन को सर्बिया ने रोका

Webdunia
रविवार, 15 जनवरी 2017 (10:56 IST)
बेलग्राद। सर्बिया की राजधानी बेलग्राद से कोसोवो के लिए जा रही एक सर्बियाई ट्रेन को वहां उत्पन्न तनाव के चलते सीमा पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। कोसोवो पहले सर्बिया का प्रांत था। इस ट्रेन को राष्ट्रीय रंगों, चित्रकारी और राष्ट्रवादी नारों से सजाया गया था।
 
18 वर्ष पहले हुए भीषण युद्ध के बाद राजधानी बेलग्राद से कोसोवो तक अपनी पहली रेल सेवा को फिर से बहाल करने की मुहिम के तहत सर्बिया ने इस ट्रेन की संकल्पना की। इसी युद्ध के कारण कोसोवो आजादी की दिशा में आगे बढ़ा था।
 
बहरहाल, कोसोवो ने इस योजना को उकसावे से भरा और क्षेत्रीय अखंडता को क्षति पहुंचाने का एक प्रयास बताते हुए इसकी निंदा की। राष्ट्रपति हाशिम थासी ने कोसोवो की सम्प्रभुता बनाए रखने के लिए अपने अधिकारियों से ट्रेन रोकने के लिए हर जरूरी उपाय करने को कहा।
 
मध्य बेलग्राद से कल रवाना होने के कई घंटों बाद सर्बिया के प्रधानमंत्री एलेक्जंेडर वुसिस ने बताया कि हमले की आशंका के मद्देनजर कोसोवो की सीमा से पहले दक्षिण पश्चिम सर्बिया में ट्रेन को रोकने का आदेश दिया था।
 
वुसिस ने बेलग्राद में एक संवाददाता सम्मेलन में कोसोवा सरकार पर देश के उत्तरी क्षेत्र में व्यापक संघर्ष को उकसाने के लिए पुलिस इकाई भेजने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने किसी तरह के विवाद से बचने और लोगों की जान बचाने के लिए रस्का में ट्रेन रकवाने का फैसला किया।
 
उन्होंने कहा कि सर्बिया शांति चाहता है.. लेकिन मैं कोसोवो के अल्बानियाई लोगों से यह कहता हूं कि वे कोसोवो में सर्बिया के लोगों पर हमला करने की कोशिश नहीं करें क्योंकि सर्बिया इसकी बिल्कुल इजाजत नहीं देगा।
 
कोसोवो में अधिकतर जातीय अल्बानियाई नागरिक हैं। अधिकतर सर्बियावासी इसे अपनी मातृभूमि और अपनी संस्कृति का उद्गम स्थल मानते हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख