कम रोचक नहीं है जानवरों की सेक्स लाइफ...

Webdunia
जानवरों की भी अपनी एक अलग दुनिया है जहां उनसे जुड़े बहुत से राज वैज्ञानिकों ने जान लिए हैं, लेकिन लेकिन जितने ज्ञात हैं, उसकी तुलना में बहुत सारे राज ऐसे हैं जिनके बारे में हम जानते ही नहीं हैं।
 
इन ज्ञात रहस्यों में कुछ ऐसे हैं जिनके बारे में हमें कुछ समय पहले तक जानकारी नहीं थी। पशुओं की दुनिया में संभोग से जुड़े ऐसे कई राज हैं जिनके बारे में जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।
 
क्या आपको पता है कि मादा कंगारुओं के शरीर में तीन जननांग होते हैं? ऐसा इसलिए ताकि इन्हें गर्भवती बनने में काफी सुविधा रहती है।
 
सांपों के बारे में एक हम अहम बात है कि वे समलैंगिक भी होते हैं। इसलिए जरूरत पड़ने पर दो नर सांप भी आपस में संभोग कर लेते हैं।
 
नर घड़ियाल का लिंग जीवन में किसी भी समय पर संभोग के लिए सक्रिय रहता है।   
बतख भी होती हैं यौन हिंसा का शिकार, कैसे... पढ़ें अगले पेज पर....

बतखों में भी यौन-हिंसा होती है और कभी-कभी ऐसा होता है कि कई नर मिलकर एक मादा के साथ संभोग करने का प्रयास करते हैं। क्या यह गैंगरेप जैसी घटना नहीं है? हालांकि मादा बतख वे ऐसा कर नहीं पाते क्योंकि मादा बतखों की योनि में जो मांसपेशियां होती हैं, वे इतनी कड़ी हो जाती हैं कि नर चाहकर भी संसर्ग नहीं कर पाते।   
 
अर्जेंटीना में पाई जाने वाली बतखें कई बार मादा पार्टनर को संभोग के लिए आकर्षित करने के लिए अपने गुप्तांग को लासो (कमंद) की तरह प्रयोग करते हैं। वे इसे आकार में खुद से भी ज्यादा लंबा कर सकते हैं और ऐसा करके वे मादा को अपनी पकड़ के दायरे में ला सकते हैं। साथ ही, नर के इतने बड़े लिंग को देखकर मादाएं भी आक‌र्षित हो जाती हैं। 
 
नर साही (पॉरक्यूपाइन) के बारे में कहा जाता है कि वह मादा साही पर फॉरप्ले के दौरान पेशाब कर देते हैं। इसका अर्थ होता है कि वे मादा के साथ संभोग के लिए तैयार हैं और कोई इस बीच में दखल न दे।
क्या आप जानते हैं हाथी के गुप्तांग के वजन के बारे में, नहीं तो... पढ़ें अगले पेज पर...

संभोग के मामले में मादा पांडा बमुश्किल ही कभी राजी होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि एक मादा पांडा पूरे साल में केवल 24 से 72 घंटों तक ही संभोग के लिए तैयार रहती हैं। और अगर यह समय निकल गया तो फिर नर को लम्बा इंतजार करना पड़ सकता है। 
 
आपको इस बात पर आश्चर्य हो सकता है कि एक वयस्क नर हाथी के गुप्तांग का वजन साठ किलो तक का होता है और अगर जरूरत हो तो हाथी इसे अपने पैर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
क्या आपको पता है कि नर टिड्डा संभोग के दौरान मादा टिड्डा के सिर को काट देते हैं। सिर कटने के बाद भी दोनों संभोग को जारी रखते हैं।

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

दिल्ली के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

ट्रंप प्रशासन ने 10 राज्यों में आव्रजन अदालतों के 17 न्यायाधीशों को किया बर्खास्त, जानिए क्या है कारण

राहुल गांधी ने आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से की बात, बोले उनकी आवाज में बेटी का दर्द

फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार, टोयोटा फॉर्च्यूनर जब्त

LIVE : फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला वाहन चालक गिरफ्तार