Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हमले से 10 मिनट पहले झूम रही थी शानी लॉक, अब हर सांस के लिए संघर्ष

हमें फॉलो करें shani louk
, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (13:07 IST)
Israel Hamas war : 22 वर्षीय जर्मन नागरिक शानी लोक (Shani Louk) की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी जीवित है। इजराइल पर हमले के दौरान हमास के लड़ाकों ने गाजा पट्टी के पास नेगेव रेगिस्तान में ट्राइब ऑफ सुपरनोवा संगीत समारोह से शनि का अपहरण कर लिया था। वे उस समय समारोह में खुशी से झूम रही थी।
हमास लड़ाकों ने इस संगीत कार्यक्रम पर हमला किया था। इसमें कई लोगों का अपहरण कर लिया गया जबकि कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। ऐसा माना जा रहा था कि हमास आतंकियों ने शानी लोक की हत्या कर दी है। बहरहाल उसकी मां ने स्विस जर्मन भाषा की समाचार वेबसाइट ब्लिक को बताया कि शानी लोक जीवित है।
 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकवादियों ने उसे पकड़ लिया था और एक पिकअप ट्रक के पीछे अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घुमाया था।
 
उसकी मां रिकार्डा को शुरू में एक वीडियो देखने के बाद अनिष्ट की आशंका हुई थी, जिसमें शानी लोक एक कार में बेहोश थी और हमास के लड़ाकों ने अपहरण कर लिया था। परिवार ने फुटेज में उसकी विशिष्ट ड्रेडलॉक और टैटू के माध्यम से उसकी पहचान की।

शानी लोक की मां ने अपनी बेटी की स्थिति से संबंधित कोई जानकारी या सहायता मांगी। मंगलवार को शनि के परिवार ने बताया कि उन्हें उसके जीवित होने की पुष्टि करने वाले सबूत मिले हैं। गाजा के अस्पताल में उसके सिर की गंभीर चोटों का इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनौतियों के साथ खुशी भी लाती है सर्दी कश्‍मीर में, स्थानीय निवासियों ने की तैयारी